{"_id":"6ad86b2f25e48d3e93001d1d","slug":"video-two-day-strike-by-employees-and-pensioners-in-jalandhar-mass-leave-on-october-21-22-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में कर्मचारियों-पेंशनरों की दो दिवसीय हड़ताल, 21-22 अक्टूबर को सामूहिक छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में कर्मचारियों-पेंशनरों की दो दिवसीय हड़ताल, 21-22 अक्टूबर को सामूहिक छुट्टी
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर विरोध तेज हो गया है। पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर सांझा फ्रंट सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 21 और 22 अक्टूबर को सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल करने का ऐलान किया है। कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
कर्मचारी संगठनों के प्रधानों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अक्टूबर की शुरुआत में सरकारी कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अक्टूबर के कई दिन बीत जाने के बावजूद बैठक नहीं होने से कर्मचारियों और पेंशनरों में रोष है। इसी के विरोध में संगठनों ने 21 और 22 अक्टूबर को सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल करने का फैसला किया है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से जल्द बैठक बुलाकर कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों पर विचार करने और उन्हें पूरा करने की अपील की है।
संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो दो दिवसीय हड़ताल के बाद बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ऐसी स्थिति की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।