Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Controversy over Mahinder Bhagat’s statement; he calls the circulation of the clip ‘cheap politics’
{"_id":"6ad87f8a2e775d735906a25b","slug":"video-controversy-over-mahinder-bhagats-statement-he-calls-the-circulation-of-the-clip-cheap-politics-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिंदर भगत के बयान पर विवाद, बोले—क्लिप वायरल करना ओछी राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिंदर भगत के बयान पर विवाद, बोले—क्लिप वायरल करना ओछी राजनीति
पंजाब के कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण से जुड़े रामायण के प्रसंग का जिक्र किए जाने पर उनके कथन की आलोचना हो रही है। वहीं, मंत्री ने सफाई देते हुए आरोप लगाया कि धार्मिक समागम की छोटी-सी वीडियो क्लिप काटकर वायरल कर मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।
रामायण के प्रसंग को लेकर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि मंत्री महिंदर भगत ने अपने बयान में प्रभु श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप का उल्लेख किया। इसके बाद माता सीता के हरण के प्रसंग में लक्ष्मण का नाम लिए जाने को लेकर सवाल उठने लगे। रामायण की प्रचलित कथा के अनुसार, माता सीता का हरण रावण ने किया था।
मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
विवाद के बीच महिंदर भगत ने कहा कि विपक्षी नेता धार्मिक कार्यक्रम की छोटी-सी वीडियो क्लिप काटकर वायरल कर रहे हैं। उन्होंने इसे ओछी राजनीति करार देते हुए आरोप लगाया कि इस तरह मामले को धार्मिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।
राजनीतिक माहौल गरमाया
मंत्री के कथन को लेकर धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बयान के एक हिस्से को लेकर आलोचना हो रही है, जबकि मंत्री ने वीडियो क्लिप को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब की राजनीति में भी हलचल देखने को मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।