{"_id":"6a350f0ce001fdf2f102cb6f","slug":"video-ludhianas-newly-appointed-municipal-commissioner-ojasvi-alankar-takes-charge-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना के नवनियुक्त निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना के नवनियुक्त निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने संभाला मोर्चा
राज्य सरकार के महत्त्वाकांक्षी अभियान मिशन क्लीन पंजाब को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर ओजस्वी अलंकार पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने महानगर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर स्वच्छता प्रबंधों की जमीनी हकीकत का बारीकी से मुआयना किया। इस औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुबह की सैर पर निकले लोगों के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए महानगर के जीर्णोद्धार, बुनियादी सहूलियतों और स्वच्छता को लेकर सीधे संवाद स्थापित किया। कमिश्नर ने आम जनता की शिकायतों और बहुमूल्य सुझावों को बेहद गंभीरता से दर्ज किया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि निगम प्रशासन को एक आदर्श, सुंदर और स्वच्छ महानगर के रूप में विकसित करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ प्रयासरत है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि शहर की सूरत बदलने और कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए आम नागरिकों का सहयोग और सहभागिता अनिवार्य है। जनसंवाद के उपरांत कमिश्नर का काफिला महानगर के मुख्य व्यापारिक और संवेदनशील इलाकों की ओर बढ़ा, जिसमें जगराओं पुल, रेलवे स्टेशन मार्ग, जोन-ए कार्यालय रोड, चौड़ा बाजार, साबुन बाजार, गुड़ मंडी तथा तालाब बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र शामिल रहे। इन तमाम मुख्य रास्तों पर घूमकर उन्होंने सड़कों की हालत, नालियों की स्थिति और सार्वजनिक जगहों पर डंपिंग पॉइंट का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने सफाई व्यवस्था में सुधार के सख्त लहजे में निर्देश जारी किए। फील्ड में मुस्तैदी दिखाते हुए उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में कचरे के अंबार किसी भी सूरत में दिखाई नहीं देने चाहिए। इसके लिए उन्होंने रोजाना होने वाली सफाई की मॉनिटरिंग प्रक्रिया को और कड़ा करने को कहा। आगामी मानूसन के मद्देनजर उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए जलभराव से निपटने के लिए नालों की मुकम्मल गाद निकासी, पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने तथा एकत्रित कूड़े को समय पर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने की हिदायत दी।
कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि मिशन क्लीन पंजाब को अमलीजामा पहनाने के लिए निगम की टीमें लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं, इसलिए स्वच्छता कार्यों में किसी भी स्तर पर बरती गई ढिलाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।