{"_id":"69071787cf948c7cb109f4f2","slug":"video-power-employees-protest-in-ludhiana-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम की प्रॉपर्टी बेचे जाने के आरोप और केंद्र सरकार के बिजली बिल 2025 के विरोध में रविवार को लुधियाना में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरती चौक के पास स्थित कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर का घेराव किया है। इस समय वहा माहौल तनवापूर्ण बना हुआ है। पूरे पंजाब में बड़ी संख्या में बिजली बोर्ड के कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। राज्यभर की तमाम बिजली मुलाजिम जत्थेबंदियां दोपहर करीब 12 बजे लुधियाना स्थित बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास का घेराव करने पहुंची। पुलिस की तरफ से पूरे एरिया में बैरिकेडिंग की है, ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी वहां से आगे न बढ़ सके। वहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए वाटर कैनन भी मौके पर तैनात कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।