सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab BJP President Kewal Dhillon stated that the BJP will contest the election alone on all 117 seats.

पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों बोले-भाजपा 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

Nivedita Nivedita
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:10 PM IST
Punjab BJP President Kewal Dhillon stated that the BJP will contest the election alone on all 117 seats.
पंजाब भाजपा के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों सोमवार को जगरांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक कर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। लुधियाना रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर के मुद्दों की जानकारी ली और पार्टी में एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में केवल सिंह ढिल्लों ने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और राज्य की सभी 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने बलबूते सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा प्रधान ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जगराओं समेत पूरे पंजाब में नशे का कारोबार बेकाबू हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि जगरांव को “नशे की राजधानी” बना दिया गया है और सरकार की नाकामी के कारण नशा घर-घर तक पहुंच रहा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब को नशामुक्त बनाने की क्षमता केवल भाजपा के पास है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी उन्होंने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब में अपराध, गोलीबारी, लूटपाट और गैंगवार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा शायद ही कोई दिन गुजरता हो जब कहीं न कहीं गोलियां चलने या किसी बड़ी आपराधिक घटना की खबर न आती हो। ढिल्लों ने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और गैंगस्टरों ने पंजाब को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां अपराधियों और गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें प्रदेश छोड़ने पर मजबूर किया गया है। किसानी मुद्दे पर बोलते हुए भाजपा प्रधान ने किसानों को बड़ा भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब में उगाई जाने वाली हर फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार किसानों को फल, सब्जियों सहित 24 फसलों पर एमएसपी का लाभ दे रही है और पंजाब में भी इसी मॉडल को लागू किया जाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्रचारित किया जा रहा है कि भाजपा एमएसपी नहीं देना चाहती, जबकि वास्तविकता यह है कि पंजाब में गेहूं और धान की खरीद केंद्र सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर ही की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए ठोस नीतियां लेकर आएगी। बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोमवती अमावस्या पर पवित्र ब्रह्म सरोवर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Jun 2026

Satna News: नशे का जाल बेनकाब, गोदाम से 28 लाख का गांजा और नशीली सिरप जब्त

15 Jun 2026

चंडीगढ़ में युवक को चाकुओं से गोदा

सोनीपत में योग मैराथन का आयोजन, विधायक निखिल मदान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

15 Jun 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस व केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर झज्जर में योग मैराथन आयोजित

विज्ञापन

अयोध्या: सोमवती अमावस्या के मौके पर सरयू नदी में स्नान शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

15 Jun 2026

गर्मी और उमस से मिली राहत, गुरुग्राम में सोमवार सुबह हुई बारिश

15 Jun 2026
विज्ञापन

Ujjain News: सोमवती अमावस्या पर भांग का शृंगार, मस्तक पर श्रीगणेश; भस्म रमाने से पहले त्रिनेत्र से सजे महाकाल

15 Jun 2026

Meerut: गृहकलह में पति ने पत्नी को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्टल समेत पति गिरफ्तार

15 Jun 2026

Meerut: गृहकलह में पति ने पत्नी को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्टल समेत पति गिरफ्तार

15 Jun 2026

VIDEO: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ भड़के विहिप कार्यकर्ता, नारेबाजी की

15 Jun 2026

VIDEO: टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना के लिए संघर्ष जारी

15 Jun 2026

VIDEO: हल्द्वानी में केतन हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

15 Jun 2026

कानपुर: चोर नाले से गंगा में गिर रहा गंदा पानी, महंत ने किया विरोध

14 Jun 2026

कानपुर: बाबा अमरनाथ यात्रा में भंडारों के लिए राशन सामग्री से भरे ट्रक रवाना किए गए

14 Jun 2026

कानपुर: बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर शो योर टैलेंट के तहत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

14 Jun 2026

बेसवां में धरणीधर धाम परिक्रमा के दौरान सन्त श्री श्रीनिवास वृंदावन ने बताया धरणीधर तीर्थ का महत्व

अयोध्या धाम स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन पर चढ़ने और बैठने को लेकर नोकझोंक

14 Jun 2026

असम विमान हादसे में टप्पल के बलिदानी जितेंद्र के पार्थिव शरीर के इंतजार में आंखें हुई नम

14 Jun 2026

अमरनाथ भंडारा के लिए एचएएल कॉलोनी से भंडारे की साम्रगी की गई रवाना

14 Jun 2026

मछलियों के मरने का मामला: वाजिदपुर पहुंची टीम ने की जांच, पानी के पांच नमूने लिए

14 Jun 2026

Haridwar: साल के पहले सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस अलर्ट

14 Jun 2026

अंबाला: रोडवेज बस की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवती की मौत, मामा की लड़की घायल

14 Jun 2026

अयोध्या: सोमवती अमावस्या पर अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने के लिए उमड़े श्रद्धालु

14 Jun 2026

Meerut: थाने की जमीन बताकर संबंधित कागजात जमा करने के नोटिस का मामला, एसपी देहात ने 7 दिन में कागजात दिखाने की दी चेतावनी

14 Jun 2026

खजरी मोहल्ला पथराव कांड: जहां मचाया उत्पात, वहीं पुलिस ने निकाली अपराधियों की हेकड़ी; निकाला पैदल जुलूस

14 Jun 2026

विश्व रक्तदान दिवस: पौड़ी में युवाओं ने किया रक्तदान, पांच यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

14 Jun 2026

विश्व रक्तदान दिवस: कोटद्वार बेस अस्पताल में अमर उजाला की ओर से शिविर का आयोजन, 35 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

14 Jun 2026

विश्व रक्तदान दिवस: कर्णप्रयाग में रक्तदान करने 25 किमी दूर से पहुंची महिला

14 Jun 2026

कोर्ट के आदेश पर दतिया में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज, दो साल पहले का है मामला

14 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed