{"_id":"68282bd4f74c1cd04f094a28","slug":"video-havan-ritual-organized-in-mohali-to-protect-the-country-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"देश की रक्षा के लिए मोहाली में हवन अनुष्ठान का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की रक्षा के लिए मोहाली में हवन अनुष्ठान का आयोजन
हाल ही में देश में हुए बर्बरतापूर्ण पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई के तौर पर भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों का सर्वनाश करते हुए जो शौर्य और प्रराक्रम भारतीय सेना ने दिखाया उसे हम सैल्यूट करतें है। परंतु युद्ध के हालातों से पनपी अव्यवस्था से आहत हम सब भारतीय ईश्वर की शरण में नतमस्तक हैं। ऐसे हालात फिर से उत्पन्न न हों और देश की एकता, अखंडता और विकास में समृद्धि हो इसके लिए समस्त मोहाली निवासी "वैदिक यज्ञ" का आयोजन करने जा रहें हैं। बहुत बड़ी संख्या में सनातन समाज एकत्र होकर एक स्वर में ईश्वर से प्रर्थना करेंगे कि प्रभु हमारे देश को हर प्रकार की आपदा और संकट से सदैव बचाएं रखे और देश में शांति और आंनद बना रहे। फेज -2, राधा कृष्ण मंदिर, मोहाली में ग्यारह मुख्य पुजारियों के सानिध्य में हवन अनुष्ठान होगा, तत्पश्चात सनातन समाज से देश के प्रति प्रेम भावना दिखाते हुए हर प्रकार के त्याग और बलिदान की अपील की जाएगी और कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। इस संपूर्ण कार्यक्रम की रूप रेखा और आयोजन प्रसिद्ध समाज सेविका "श्रीमती आभा बंसल" के द्वारा तैयार की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।