{"_id":"6a34ee1edc4d8ab096017668","slug":"video-working-womens-hostel-with-a-capacity-of-484-to-be-built-in-mohali-to-be-ready-by-2027-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में बनेगा 484 क्षमता वाला वर्किंग वूमेन हॉस्टल, 2027 तक होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में बनेगा 484 क्षमता वाला वर्किंग वूमेन हॉस्टल, 2027 तक होगा तैयार
मोहाली शहर में कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। सेक्टर-66 में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाया जाएगा। तीन टावरों वाले इस प्रोजेक्ट में 484 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। ग्राउंड प्लस सात मंजिला (जी+7) यह हॉस्टल वर्ष 2027 तक तैयार होने की संभावना है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोहाली की बढ़ती आबादी और रोजगार के अवसरों को देखते हुए कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। सरकार ने इस जरूरत को समझते हुए वर्किंग वूमेन हॉस्टल परियोजना को मंजूरी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।