Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
A threat to blow up the DC office in Muktsar has caused panic.
{"_id":"6969dcaae3ff0927640128e6","slug":"video-a-threat-to-blow-up-the-dc-office-in-muktsar-has-caused-panic-2026-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर में डीसी दफ्तर को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर में डीसी दफ्तर को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप
मुक्तसर डीसी दफ्तर को शुक्रवार को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत सारे स्टाफ को बाहर कर जगह दफ्तर खाली करवा लिया गया। डीसी दफ्तर के मुख्य गेट को बंद कर दफ्तर को पूरी तरह सील कर दिया गया है और भारी पुलिस प्रशासन तैनात कर दिया गया है।
पुलिस टीमें डाग स्कवायड टीमों की मदद से संभावित बम की तलाश कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला कि पाकिस्तानी संगठन आईएसकेपी के नाम से एक ईमेल भेजी गई है जिसमें डीसी दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है जिसके स्क्रीनशाॅट भी वायरल हो रहे हैं। फिलहाल अधिकारियों द्वारा इस मामले में कुछ नहीं कहा जा रहा। पुलिस जांच के बाद इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ कहेगी। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े नौ बजे इस मेल का पता चला।
बता दें कि इससे पहले अमृतसर, जालंधर और पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद लुधियाना समेत कई जगहों पर कोर्ट काम्प्लेक्स उड़ाने की भी धमकी मिली थी। हालांकि सर्च के दौरान कोई बम नहीं मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।