Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Fire breaks out at a garbage dump in Moga's Dhalleke village; blaze not brought under control even after 15 hours.
{"_id":"6a27c29d7f2764ca4006c792","slug":"video-fire-breaks-out-at-a-garbage-dump-in-mogas-dhalleke-village-blaze-not-brought-under-control-even-after-15-hours-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के गांव धल्लेके में कूड़े के डंप में लगी आग, 15 घंटे बाद भी नहीं पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के गांव धल्लेके में कूड़े के डंप में लगी आग, 15 घंटे बाद भी नहीं पाया गया काबू
मोगा के गांव धल्लेके में बने कूड़े के डंप पर बीती रात से आग लगी हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि करीब 15 घंटे बीत जाने के बावजूद आग पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी है।
जानकारी के अनुसार, अब तक फायर ब्रिगेड की 14/15 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। कूड़े के बड़े ढेर में लगी आग और तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। फिल हाल फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगे हुए हे।
सेलर मालिक संजीव मंगला ने बताया कि सोमवार देर शाम कूड़े के डंप में आग लगी थी, जो धीरे-धीरे फैलकर काफी विकराल रूप धारण कर गई। उन्होंने कहा कि रात से ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन करीब 15 घंटे बीत जाने के बावजूद आग पूरी तरह से नहीं बुझ पाई है। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया है, लेकिन यदि आग जल्द नहीं बुझी तो इससे निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। संजीव मंगला ने प्रशासन से मांग की कि आग पर जल्द से जल्द पूरी तरह काबू पाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके सेलर भी पास में स्थित हैं और किसी भी समय नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि सोमवार रात से लगी आग अभी तक पूरी तरह नहीं बुझ सकी है। उन्होंने कहा कि आसपास कई सेलर और फैक्ट्रियां हैं, जहां बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं। आग से निकल रहा जहरीला धुआं लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है और इससे सांस संबंधी सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।