Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Harleen from Faridkot Tops Class 10; Aims to Become a Judge
{"_id":"6a01a493a8fe007b1d07e506","slug":"video-harleen-from-faridkot-tops-class-10-aims-to-become-a-judge-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट की हरलीन दसवीं में अव्वल, बनना चाहती हैं जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट की हरलीन दसवीं में अव्वल, बनना चाहती हैं जज
फरीदकोट जिले के गांव चैना की रहने वाली हरलीन शर्मा ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाली हरलीन ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 650 में से 646 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया है।
जैतो के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरलीन शर्मा की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में खुशी की लहर है। गांव की गलियों से निकलकर पंजाब टॉपर बनने वाली हरलीन आज कई विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। हरलीन के पिता जसविंदर कुमार खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि माता रेनू बाला गृहिणी हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखने वाली हरलीन का सपना भविष्य में जज बनकर समाज की सेवा करना है।
हरलीन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों और नियमित मेहनत को दिया। वहीं स्कूल प्रिंसिपल कुसुम कालड़ा ने कहा कि स्कूल के लिए यह बेहद गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी स्कूल की छात्रा आठवीं कक्षा में पंजाब टॉपर रह चुकी है और अब हरलीन ने दसवीं में टॉप कर स्कूल की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।