Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
In Phagwara, municipal officials took photographs of goods placed outside shops
{"_id":"69ba60a66c980a92040241ee","slug":"video-in-phagwara-municipal-officials-took-photographs-of-goods-placed-outside-shops-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में निगम अधिकारियों ने दुकानों के बाहर रखे सामान की फोटोग्राफी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में निगम अधिकारियों ने दुकानों के बाहर रखे सामान की फोटोग्राफी की
फगवाड़ा नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी मंगलवार को फिर फगवाड़ा के सिनेमा रोड पर पहुंचे तथा दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रखे गए सामान की फोटो ग्राफी की। गौरतलब है कि पिछले दिनों फगवाड़ा नगर निगम कमिश्नर कम एडीसी शिखा भगत तथा एसपी माधवी शर्मा ने ज्वाइंट आप्रेशन चला कर फगवाड़ा में दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर करवाया था। पत्रकारों द्वारा सवाल पूछने पर कि नगर निगम की टीम जाते ही दुकानदारों द्वारा सामान फिर बाहर निकाल कर सड़कों पर रख दिया जाता है के जवाब में निगम कमिश्नर ने बताया था कि अब नगर निगम गुप्त तरीके से दुकानों के बाहर रखे सामान की फोटो ग्राफी करेगा तथा सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों के फोटो ग्राफी के आधार पर चलान काटे जाएंगे। उसी चेतावनी के तहत मंगलवार को दुकानों के बाहर पड़े सामान की फोटो ग्राफी की गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इन फोटो ग्राफ को वह निगम कमिश्नर तक पहुंचा देंगे तथा वहीं से अब चलान सीधा दुकानदारों तक पहुंचेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।