Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Pathankot Motorcyclist struck by police bus transporting prisoners; he had left home for duty.
{"_id":"6a291a744a0fa786200ac928","slug":"video-pathankot-motorcyclist-struck-by-police-bus-transporting-prisoners-he-had-left-home-for-duty-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में कैदियों को ले जा रही पुलिस बस की चपेट में आया बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में कैदियों को ले जा रही पुलिस बस की चपेट में आया बाइक सवार
पठानकोट में कैदियों को लेकर जा रही पुलिस गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है, जो एक निजी लैबोरेट्री में कार्यरत है।
जानकारी के अनुसार साजन कुमार रोजाना की तरह सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे कैदियों को लेकर जा रही पुलिस की एक बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
वहीं घायल के परिजनों ने हादसे को गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसकी पूरी सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।