Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Punjab Police ASI Ties Up Granddaughter to Gate in Sun faridkot Video Viral Suspended
{"_id":"69df58d8a0f67c11c50d3485","slug":"video-punjab-police-asi-ties-up-granddaughter-to-gate-in-sun-faridkot-video-viral-suspended-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में महिला एएसआई ने पांच साल की पोती को गेट से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में महिला एएसआई ने पांच साल की पोती को गेट से बांधा
फरीदकोट से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। डोगर बस्ती में एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूर व्यवहार किया। बच्ची के माता पिता पुर्तगाल में रहते है और उसकी देखभाल दादी कर रही है।
थाना सदर में बतौर महिला मित्र तैनात एएसआई सरबजीत कौर ने मंगलवार को बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से धूप में कई घंटों तक बांधकर रखा। इस दौरान बच्ची तड़पती रही, लेकिन महिला ने उस पर कोई रहम नहीं किया। घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी लेडी एएसआई को सस्पेंड कर दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने महिला के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने खुद बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन महिला बाहर आई और बच्ची को अंदर ले गई।
वहीं महिला एएसआई सरबजीत कौर के मुताबिक उनके पति को ब्रेन स्ट्रोक है, जिससे वह पहले से ही काफी परेशान रहती हैं। उनकी पोती अक्सर घर से बाहर खेलने निकल जाती है। उनके घर के आसपास काफी प्रवासी लोग रहते हैं, जिसके चलते उन्होंने बच्ची को डराने के लिए ऐसा किया। उनका कहना है कि अब उन्हें महसूस होता है कि उनसे गलती हुई।
इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल में हैं और उसकी देखभाल आरोपी ही कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे की कार्रवाई बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।