Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
SOI Stages Protest in Moga; Expresses Outrage by Burning Chief Minister's Effigy
{"_id":"69ccc01d5a7d350faf08c142","slug":"video-soi-stages-protest-in-moga-expresses-outrage-by-burning-chief-ministers-effigy-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में एसओआई का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में एसओआई का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया रोष
मोगा के गुरुनानक कॉलेज के सामने स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के जिला इकाई द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एसओआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एसओआई समर्थक मौजूद रहे।
इस मौके पर एसओआई के जिला प्रधान जयदीप शर्मा ने बताया कि हाल ही में फतेहगढ़ साहिब में आयोजित एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा एसओआई के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने एसओआई को “स्मैक ऑर्गेनाइजेशन” कहकर संबोधित किया, जिससे छात्रों में भारी रोष है। जयदीप शर्मा ने कहा कि एसओआई हमेशा छात्रों के मुद्दों को उठाती रही है, लेकिन इस तरह की टिप्पणियां संगठन और छात्रों का अपमान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे पंजाब में एसओआई द्वारा इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की टिप्पणियां बंद नहीं हुईं, तो छात्र वर्ग 2027 के चुनावों में सरकार को करारा जवाब देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।