Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
The Moga CIA Staff has apprehended two accused, seizing five illegal pistols, four magazines, and ten cartridges.
{"_id":"69da0c17a8b3051eff05f1d3","slug":"video-the-moga-cia-staff-has-apprehended-two-accused-seizing-five-illegal-pistols-four-magazines-and-ten-cartridges-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा सीआईए स्टाफ ने पांच अवैध पिस्टल, चार मैगजीन और दस कारतूस सहित दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा सीआईए स्टाफ ने पांच अवैध पिस्टल, चार मैगजीन और दस कारतूस सहित दो आरोपी पकड़े
मोगा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से एक इनोवा गाड़ी , 5 अवैध पिस्टल, 4 मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जानकारी देते हुए एसपी संदीप सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति सफेद रंग की इनोवा कार में सवार होकर गांव डगरू की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डगरू फाटक से गांव सदा सिंह वाला जाने वाली लिंक रोड पर सेमनाला पुल के पास नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान जैसे ही संदिग्ध वाहन मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवकों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ निक्कू निवासी गांव दौलतपुरा नीवां और जसविंदर सिंह उर्फ लियाकत निवासी बस्ती माहियां, जीरा (जिला फिरोजपुर) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक 30 बोर पिस्टल (4 जिंदा कारतूस सहित), एक 32 बोर पिस्टल (4 जिंदा कारतूस सहित), एक .315 बोर देसी कट्टा (जिंदा कारतूस सहित) तथा सफेद रंग की इनोवा कार (नंबर PB 65 AK 9815) बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आकाशदीप सिंह पर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि जसविंदर सिंह पर 5 मामले दर्ज हैं और दोनों कुछ मामलों में भगोड़े भी रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, अवैध हथियार कहां से लाए और उनके साथ और कौन-कौन शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।