Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
The Sarpanch repaired the potholes in Panchat caused by a tipper going out of control by placing stones on them.
{"_id":"69abfc8d92b1ec27600f49c7","slug":"video-the-sarpanch-repaired-the-potholes-in-panchat-caused-by-a-tipper-going-out-of-control-by-placing-stones-on-them-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांछट में टिप्पर अनियंत्रित होने के कारण बने सड़क के गड्ढे को सरपंच ने पत्थर रख ठीक करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांछट में टिप्पर अनियंत्रित होने के कारण बने सड़क के गड्ढे को सरपंच ने पत्थर रख ठीक करवाया
फगवाड़ा के गांव पांछट में टिप्पर अनियंत्रित होने का कारण बने सड़क के गड्ढे को गांव की सरपंच ने खुद ही पत्थर रखवा कर ठीक करवा दिया है तथा सड़क के बीचो-बीच बने इस गड्ढे पर एक साईन बोर्ड भी रखवा दिया है। इस बारे में गांव पांछट की सरपंच कुलवंत कौर ने बताया इस गहरे गड्ढे के बारे में क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजकुमार चबेवाल, विधानसभा हलका चब्बेवाल के विधायक डा. इशांक कुमार, एसडीएम फगवाड़ा जश्नजीत सिंह तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को भी बताया जा चुका है। लेकिन इतने खतरनाक गड्ढे की सूचना के बाद भी प्रशासन द्वारा इस गहरे गड्ढे की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि लगता है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे की इंतजार कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क से गुजरने वाले हैवी टिप्परों को तुरंत बंद किया जाए ताकि ऐसी दुर्घटना से बचाव हो सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अगर इस गड्ढे को जल्द से जल्द ना बनाया गया तो इस रोड पर धरना लगाया जाएगा अगर धरने में कोई नुकसान होता है तो वह प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।