Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Thieves Break into Jewellery Shop at Night, Loot Goods Worth Lakhs, Escape After Shutter Break-In
{"_id":"699eae4a5d09afad1605cf69","slug":"a-jewelers-shop-in-fauji-colony-was-burgled-of-lakhs-of-rupees-alwar-news-c-1-1-noi1339-3990085-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: देर रात ज्वेलर्स की दुकान में घुसे चोर, शटर तोड़कर लाखों का माल समेटकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: देर रात ज्वेलर्स की दुकान में घुसे चोर, शटर तोड़कर लाखों का माल समेटकर फरार हुए बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 02:34 PM IST
Link Copied
शहर के एनईबी थाना क्षेत्र अंतर्गत मन्नाका रोड स्थित फौजी कॉलोनी में मंगलवार देर रात ज्वेलर्स की एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।
जानकारी के अनुसार चोरों ने किसी नुकीली वस्तु से शटर को क्षतिग्रस्त कर उसे थोड़ा ऊपर उठाया और अंदर प्रवेश कर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद वे उसी रास्ते बाहर निकल गए।
पीड़ित व्यापारी ओमप्रकाश ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लगभग 1 बजे पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें दुकान में चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शटर टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। इसके बाद एनईबी थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित के अनुसार चोरी में लगभग 3.50 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को इलाके की पूरी जानकारी थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।