Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Tragic Road Accident, Student Killed in High-Speed Car Crash; Brother Critically Injured
{"_id":"699d624f3ed52c500e04b0a4","slug":"a-brother-died-in-a-road-accident-in-alwar-alwar-news-c-1-1-noi1339-3986378-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र की मौत, गंभीर रूप से घायल हुआ भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र की मौत, गंभीर रूप से घायल हुआ भाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 04:37 PM IST
Link Copied
शहर में रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दो भाई तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार घटना शहर के जगन्नाथ मंदिर के पास की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सचिन मीना निवासी परवैणी के रूप में हुई है, जो अलवर रूपबास क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसका भाई आशीष मीना भी उसके साथ ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक दोनों कैटरिंग का काम करके लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आशीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।