Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Collector pulls up officials over clogged drains; 920 kg banned polythene seized in action drive
{"_id":"699d445f7c9bb1719e0e6b59","slug":"district-collector-enraged-by-the-state-of-shahahars-drains-alwar-news-c-1-1-noi1339-3986249-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: नालों की बदहाली पर भड़कीं जिला कलेक्टर, निरीक्षण में मिली गंदगी; 920 किलो पॉलिथीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: नालों की बदहाली पर भड़कीं जिला कलेक्टर, निरीक्षण में मिली गंदगी; 920 किलो पॉलिथीन जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 01:23 PM IST
Link Copied
शहर में नालों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कई स्थानों पर लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। बदबू और गंदगी के कारण लोग नाक बंद कर गुजरने को मजबूर हैं। सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचीं जिला कलेक्टर डॉ. अतिका शुक्ला ने हालात देख नाराजगी जताई।
सोमवार को कलेक्टर ने शहर के मुख्य बाजारों और विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। मुख्य सड़कों पर पहले की तुलना में सफाई बेहतर दिखी लेकिन पुराने इलाकों, कच्ची बस्तियों और संकरी गलियों में नालों की स्थिति चिंताजनक पाई गई। कई जगह नालों में प्लास्टिक, कचरा और कीचड़ जमा मिला, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम अधिकारियों ने दावा किया कि सफाई व्यवस्था में सुधार के प्रयास जारी हैं और बरसात से पहले नालों की पूर्ण सफाई कराई जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर भी नजर आनी चाहिए। जहां भी कमी मिले, वहां तत्काल सुधार किया जाए।
कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान भी चलाया। केड़लगंज पेट्रोल पंप क्षेत्र, खंडेलवाल ट्रांसपोर्टर, अन्य ट्रांसपोर्टर और एनईबी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 920 किलोग्राम पॉलिथीन और 80 किलोग्राम डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई। इस दौरान 3600 रुपये के चालान भी काटे गए।
नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रतिबंधित पॉलिथीन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।