Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News quarrel with wife over phone became life threatening then husband took this horrifying step
{"_id":"67c83ee579dcb832cf0b9392","slug":"a-man-committed-suicide-after-a-quarrel-with-his-wife-over-the-phone-alwar-news-c-1-1-noi1339-2693612-2025-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: पत्नी से फोन पर अनबन होना जान पर बन आई, फिर पति ने उठाया ये खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: पत्नी से फोन पर अनबन होना जान पर बन आई, फिर पति ने उठाया ये खौफनाक कदम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 06:21 PM IST
अलवर में शहर कोतवाली थाना अंतर्गत स्थानीय महल चौक के समीप रहने वाले एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इस व्यक्ति की फोन पर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी और इस बात से क्षुब्ध होकर यह फंदे पर लटक गया। कुल मिलाकर युवक ने पत्नी से अनबन होने पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के महल चौक के समीप का निवासी दीपक राजपूत अलवर में मामा गुटखा की फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी विवाह समारोह में शामिल होने की कहकर बिहार चली गई थी। हालांकि, दीपक राजपूत भी उसके साथ जाना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी उसे साथ नहीं ले गई। कई दिनों से वह फोन कर के अपनी पत्नी को बुला भी रहा था। लेकिन उसके नहीं आने पर रात को उसकी फोन पर काफी देर पत्नी से बात हुई और बातचीत में उन दोनों के बीच कहासुनी भी हो गई।
बुधवार सुबह परिजनों ने जब पहली मंजिल पर दीपक के कमरे का गेट खोला तो वह पंखे से लटका हुआ मिला। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी, जो तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को जनरल हॉस्पिटल लाया गया, जहां शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतक के भाई गौरीशंकर राजपूत का कहना था कि दीपक का 10 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और उसके एक बेटी भी है, जिसे दीपक की पत्नी अपने साथ ले गई है।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस पुछताछ के लिए उसकी पत्नी के बिहार से आने का इंतजार कर रही है। ताकि आत्महत्या का सही कारण पता लग सके। पुलिस के अनुसार, फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।