सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   In Alwar, a man killed his elderly cousin with an axe in a dispute over a neem tree

Alwar News: अलवर में पेड़ काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से की किसान की हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 10:23 PM IST
In Alwar, a man killed his elderly cousin with an axe in a dispute over a neem tree

अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पेड़ काटने को लेकर हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव बेरे में चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे नीम के पेड़ को काटने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान चचेरे भाई फकरू ने 65 वर्षीय बली पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। हमले में बली गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। अस्पताल में डॉक्टरों ने बली को मृत घोषित कर दिया।

हमले में मृतक का बेटा अकबर हुसैन भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि मृतक बली खेती-किसानी करता था और उसके सात बच्चे हैं। जिस नीम के पेड़ को लेकर विवाद हुआ, वह बली के खेत और घर के पास उसकी जमीन में स्थित था।

कुल्हाड़ी सिर में फंसी छोड़कर फरार हुआ आरोपी
मृतक के भाई इमामुद्दीन ने बताया कि नीम का पेड़ बली के हिस्से में आता था। उसका चचेरा भाई फकरू जबरन पेड़ काटना चाहता था, जिसको लेकर पिछले कई दिनों से दोनों के बीच कहासुनी चल रही थी। शुक्रवार सुबह फकरू टाचिये (कुल्हाड़ी) से पेड़ काट रहा था। जब बली ने उसे रोकने की कोशिश की, तो फकरू ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और कुल्हाड़ी को सिर में फंसाकर मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने ही कुल्हाड़ी को सिर से निकालकर बली को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- बांसवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस पलटी, तीन लोगों की मौत; 35 यात्री घायल

बेटे पर भी किया हमला
मृतक के बेटे अकबर हुसैन ने बताया कि गुरुवार को भी फकरू और उसके बेटों ने पेड़ काटा था, जिसको लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह फकरू दोबारा पेड़ काटने पहुंचा। विरोध करने पर उसने उनके पिता पर हमला कर दिया। जब अकबर बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
बगड़ तिराया थाने के SHO विनोद सांवरिया ने बताया कि अस्पताल में परिजनों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस गांव में हालात पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर पुलिस ने 188 नशा तस्करी मामलों में जब्त नशे की खेप की नष्ट

06 Feb 2026

Candigarh: रंधावा उत्सव में पहुंचे सीएम भगवंत मान ने सुनाई कविताएं

06 Feb 2026

देश की केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी को हड़ताल की तैयारियां तेज

06 Feb 2026

श्रावस्ती में विद्यालयों में विद्यार्थियों ने सुनीं प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की प्रेरणादायक बातें

06 Feb 2026

Meerut: आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान है जैविक खेती : पद्मश्री डॉ. भारत भूषण त्यागी

06 Feb 2026
विज्ञापन

Chamoli: तेजपाल रावत निर्मोही बने प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष, तीन मतों से दर्ज की जीत

06 Feb 2026

रेवाड़ी में जनसुनवाई में 150 नागरिकों की समस्याएं सुनीं, कई का मौके पर समाधान

06 Feb 2026
विज्ञापन

रेवाड़ी में राव जयनारायण कालूवास की छठी पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन

06 Feb 2026

महेंद्रगढ़ में माय भारत, युवा कार्यक्रम की ओर से आईटीआई में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता हुई आयोजित

कानपुर: भीतरगांव में अगले 11 फरवरी तक साफ रहेगा आसमान, विभाग का अलर्ट- बारिश की संभावना नहीं

06 Feb 2026

कानपुर: भीतरगांव में प्रयोगात्मक परीक्षाओं का फाइनल राउंड; सीसीटीवी की निगरानी में परखी जा रही मेधा

06 Feb 2026

कानपुर: भीतरगांव मे गहराता जल संकट, जलस्तर खिसकने से हैंडपंपों ने साथ छोड़ा

06 Feb 2026

कानपुर: फरवरी की शुरुआत के बाद भी आम के बागों में सन्नाटा, बौर न आने से बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें

06 Feb 2026

कानपुर: पतारा में लगा तीन किमी लंबा जाम, पुलिस की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राहगीरों की मुसीबत

06 Feb 2026

Ghuskhor Pandat Controversy: 'घूसखोर पंडित' पर भोपाल में मचा बवाल, क्या बोले लोग?

06 Feb 2026

Sirmour: निगम की सराहां से नाडव-खोजर बस बंद की तो होगा आंदोलन, ग्रामीणों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

06 Feb 2026

जींद के नरवाना में के.एम. राजकीय महाविद्यालय नरवाना में विज्ञान पर राष्ट्रीय सेमिनार, सतत विकास पर हुआ मंथन

06 Feb 2026

Jammu kashmir: जोजिला टनल इतिहास रचने को तैयार, सिर्फ 850 मीटर खुदाई बाकी

Bilaspur: डिनोटिफाइड कर फिर वही घोषणाएं करना दलगत राजनीति

06 Feb 2026

Rampur Bushahr: रामपुर आरटीओ कार्यालय में बैठक का आयोजन

06 Feb 2026

सोनीपत में जिला अस्पताल में चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए

06 Feb 2026

केंद्रित बजट किसान हितैषी, हर वर्ग की भलाई को ध्यान में रखकर बनाया संतुलित बजट: जेपी दलाल

06 Feb 2026

अंबेडकरनगर पहुंचे कवि शंभू शिखर, बोले- एसआईआर गंभीर प्रक्रिया, सभी का सहयोग जरूरी

06 Feb 2026

Jammu Kashmir: चिकतन में ममानी आइस हॉकी लीग का भव्य समापन, चुम्स द्रास बनी चैंपियन

Jammu Kashmir: हांजीवेरा पट्टन में इमाम महदी की जयंती श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई

Jammu Kashmir: सिंध नदी के घाट पर अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन

Jammu kashmir: शोपियां में सेना ने मनाया जश्न-ए-चिले कलां, ठंड के बीच उमड़ा जनसैलाब

बाराबंकी में अवसानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी करने वाला धरा गया, चांदी खरीदने वाला व्यवसायी भी गिरफ्तार

06 Feb 2026

बहराइच में अति पिछड़े गांवों में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत लगा नि: शुल्क शिविर

06 Feb 2026

Alwar News: रेलवे प्लेटफॉर्म पर अचेत मिले युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

06 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed