सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Elderly woman hangs herself at home, mourning spreads before Diwali; police investigation

Alwar News: बुजुर्ग महिला ने घर में फांसी लगाकर दी जान, दिवाली से पहले पसरा मातम; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 19 Oct 2025 08:00 PM IST
Alwar News: Elderly woman hangs herself at home, mourning spreads before Diwali; police investigation
अलवर शहर के तेजमंडी क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 50 वर्षीय रेखा देवी पत्नी राधाकृष्ण गुप्ता के रूप में हुई है, जो महिला थाने के ठीक सामने अपने परिवार के साथ रहती थीं। पुलिस के अनुसार, महिला ने मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया, हालांकि सुसाइड का कोई नोट बरामद नहीं हुआ है।
 
देर रात तक परिवार संग रहीं सामान्य, सुबह हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात रेखा देवी ने अपने पति, बेटे और बेटी के साथ मिलकर दिवाली की शॉपिंग की थी और परिवार के सभी सदस्य देर रात तक बैठकर त्योहार की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। सब कुछ सामान्य था, लेकिन रविवार तड़के करीब 5 बजे परिजनों ने देखा कि रेखा देवी का शव दूसरे कमरे में फांसी के फंदे से झूल रहा था। तुरंत उन्हें नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई।
 
घुटनों के ऑपरेशन के बाद रहने लगी थीं अवसाद में
परिवार के अनुसार, रेखा देवी ने कुछ समय पहले घुटनों का ऑपरेशन कराया था, जिसके बाद उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी होने लगी थी। लगातार दर्द और दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण वे तनाव और अवसाद से जूझ रही थीं। यही वजह बताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। मृतका के पति राधाकृष्ण गुप्ता बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी बेटी सुप्रीम कोर्ट में वकील और बेटा पढ़ाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: जोधपुर में एक और पीड़ित की मौत, मृतकों का आंकड़ा हुआ 24; मंत्री जोगाराम पहुंचे अस्पताल
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस और तेजमंडी थाने की टीम मौके पर पहुंची। रेखा देवी को पंखे से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है और परिजनों के बयान के आधार पर जांच जारी है।
 
घर में पसरा मातम, दिवाली से पहले दुख का साया
घटना से पूरा परिवार और आसपास का इलाका सदमे में है। दिवाली से ठीक पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पड़ोसियों ने बताया कि रेखा देवी हमेशा मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की थीं, लेकिन बीते कुछ महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: एसओजी और दक्षिण पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, 43 लाख रुपये की जाली मुद्रा बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: "जीएसटी घटा अब जेब में बचेगा पैसा..." नारों के साथ आसमान में उड़ेंगी पतंगें

19 Oct 2025

VIDEO: दीपोत्सव के लिए देश-दुनिया के श्रद्धालु और पर्यटकों का उल्लास चरम पर, ज्यादातर होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे हुए फुल

19 Oct 2025

Jaisalmer: जैसलमेर में BSF ने देखिए कैसे मनाई अपनी दिवाली, वीडियो आया सामने! Amar Ujala

19 Oct 2025

दिवाली पर फूलों की मांग बढ़ी, दामों में आया तीन गुना उछाल

19 Oct 2025

महोबा: बगल की दुकान वाले साथी ने ही मोबाइल दुकानदार को मारा, लूट की कहानी बता पुलिस को उलझाने की कोशिश

19 Oct 2025
विज्ञापन

आईपीएस पूरन कुमार के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग

19 Oct 2025

14 साल से नहीं खत्म हो रहा रजिस्ट्री का वनवास, सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, निवासी परेशान

19 Oct 2025
विज्ञापन

कैथल में ढांड गांव में ट्रैक चालक की लापरवाही, दीवार तोड़कर घर में घूंसा ट्रैक

19 Oct 2025

नारनौल में एनएच-148बी हाइवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, वायरिंग फॉल्ट से हुआ हादसा

दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेन में हो रही है मारामारी, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़

19 Oct 2025

लखनऊ में धूमधाम से मनाई जा रही हनुमान जयंती, अलीगंज के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

19 Oct 2025

लखनऊ में धनतेरस पर खरीदी गाड़ियों की पूजा कराने मंदिर पहुंचे लोग, अलीगंज के पुराना हनुमान मंदिर में लगी भीड़

19 Oct 2025

Jaipur: लोगों की उमड़ी भारी भीड़, जयपुर में धनतेरस की रात रंग-बिरंगी रौशनी, देखें वीडियो! Amar Ujala

19 Oct 2025

Tikamgarh News: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक बिना सुरक्षा के निकले बाजार, लोगों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

19 Oct 2025

कानपुर: दीपावली पर फूलों की जबरदस्त मांग, किसानों के चेहरे खिले…गुलमेंहदी और गेंदे के दामों में उछाल

19 Oct 2025

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे भानियावाला, फूल-मालाओं और ढोल नगाड़ों से हुआ उनका स्वागत

19 Oct 2025

Udaipur News: ग्रामीणों ने ली अब राहत की सांस, पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ; दो दिन में 4 लोगों पर किया था हमला

19 Oct 2025

फतेहपुर: पटाखा बाजार जलकर राख, पांच से छह दमकल की गाड़ियां मौके पर; आग बुझाने का प्रयास जारी

19 Oct 2025

शाहजहांपुर में पृथ्वी संस्था के सदस्यों ने किया उल्लू का पूजन, जानिए क्यों

19 Oct 2025

शोभायात्रा में शामिल हुई ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी, सेल्फी लेने को आतुर दिखे पर्यटक और श्रद्धालु

19 Oct 2025

बागपत में हत्या: 18 साल के युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

19 Oct 2025

अलीगढ़ में लोग खरीद रहे मिट्टी के दीपक, घर के सजावट को सामान

19 Oct 2025

लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की अलीगढ़ में खूब बिक रहीं छोटी-बड़ी मूर्तियां

19 Oct 2025

दीपोत्सव पर्व पर महका अलीगढ़ का फूल बाजार

19 Oct 2025

लखनऊ में बेहतरीन आयोजन के लिए पांच दुर्गा पंडाल आयोजकों को किया गया सम्मानित

19 Oct 2025

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सामुदायिक केंद्र का किया लोकार्पण, लोगों को किया संबोधित

19 Oct 2025

लखनऊ में सामुदायिक केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया संबोधित

19 Oct 2025

Damoh News: दमोह जबलपुर हाइवे पर बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत, राहगीर की मदद से बची घायल दो युवकों की जान

19 Oct 2025

लखनऊ में सामुदायिक केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने किया संबोधित

19 Oct 2025

लखनऊ में सामुदायिक केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा ने किया संबोधित

19 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed