Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Orders for compensation and action in the case of death of Kanwariyas due to electric shock
{"_id":"6881db1a5b86215ac8092598","slug":"minister-sharma-reached-bichgaon-after-kambadios-death-alwar-news-c-1-1-noi1339-3202866-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: कांवड़ियों की करंट से मौत के बाद बिचगांव पहुंचे मंत्री संजय शर्मा, मुआवजा और कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: कांवड़ियों की करंट से मौत के बाद बिचगांव पहुंचे मंत्री संजय शर्मा, मुआवजा और कार्रवाई के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 24 Jul 2025 01:32 PM IST
Link Copied
अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में एक दिन पहले 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई थी। साथ ही गई कांवड़िए झुलस गए थे। मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए वन मंत्री संजय शर्मा से घटना का अपडेट लिया। संजय शर्मा स्टेट वेटलैंड अथॉरिटी की बैठक में थे, तुरंत बैठक छोड़कर अलवर के लिए रवाना हो गए और अस्पताल प्रशासन से पल-पल की जानकारी ली, जो मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जा रही थी। मुख्यमंत्री ने इलाज में लापरवाही न बरतने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गढ़ी सवाईराम मार्ग जाम कर दिया जो करीब दो घंटे से अधिक समय तक चला। ग्रामीण मृतकों ओर घायलों को उचित मुआवजा देने और विद्युत विभाग के क्षेत्रीय जेईएन ओर लाइनमैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मंत्री संजय शर्मा के वहां पहुंचने के बाद प्रशासन ओर ग्रामीणों के बीच दो घंटे की वार्ता हुई, जिसमें ग्रामीणों की सभी मांगें मान ली गयी। उनके बीच यह सहमति बनी कि मृतकों के परिजनों को विद्युत निगम से 5-5 लाख रुपये और दुर्घटना बीमा योजना से 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्णय लिया गया।
लाइनमैन को सस्पेंड और जेईएन के खिलाफ कार्रवाई होगी। बाद में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेईएन को भी सस्पेंड कर दिया। लगभग चार घंटे बाद लक्ष्मणगढ़-गढ़ी सवाईराम मार्ग खोला गया। इस अवसर पर वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हादसा तब हुआ जब कांवड़ यात्रा के दौरान झूलते बिजली तार मिनी ट्रक से टकराया, जिससे करंट फैल गया। कई कांवड़िए और ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, घायल हुए, और गंभीर घायलों को अलवर ओर जयपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा कितने ही लोगो को बीचगावा सीएचसी अस्पताल में भी भर्ती किया गया है जिनसे मंत्री संजय शर्मा ने मिल कर उनके हाल चाल जाने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।