सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Woman arrested for cheating high profile people by posing as a doctor under honey trap

Alwar: हाई प्रोफाइल लोगों को हनी ट्रैप करने वाली महिला गिरफ्तार, हरियाणा-दिल्ली समेत कई राज्यों में ऐंठी रकम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 03:15 PM IST
Alwar News: Woman arrested for cheating high profile people by posing as a doctor under honey trap
अलवर जिले में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो पिछले एक दशक से अधिक समय से हनी ट्रैप का जाल बिछाकर हाई प्रोफाइल लोगों से लाखों रुपये ठग चुकी है। खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को झांसे में लेने वाली इस महिला की पहचान तृषा खान के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली है। महिला के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुरुग्राम समेत कई शहरों में ठगी के गंभीर आरोप हैं।
 
डॉक्टर बनकर बनाती थी लोगों को शिकार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तृषा खान खुद को डॉक्टर बताकर लोगों से लिफ्ट मांगती थी और बातचीत शुरू होने के बाद संपर्क बनाए रखती थी। फिर निजी संबंध बनाने की आड़ में उन्हें फंसाकर बलात्कार या छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देती थी। इसके बदले वह मोटी रकम वसूल करती और फिर शहर बदलकर फरार हो जाती।
 
हर शहर में बदलती थी नाम और पहचान
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि तृषा खान हर शहर में अपना नाम और पहचान बदल देती थी, जिससे कोई उसके पुराने मामलों से उसे जोड़ न सके। उसने जयपुर के विभिन्न थानों में ही 14 मुकदमों को अंजाम दिया है। पुलिस का मानना है कि वह अब तक 50 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुकी है और लाखों रुपये की ठगी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- Alwar News: आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
 
गुरुग्राम में तलाश रही थी अगला शिकार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तृषा खान फिलहाल गुरुग्राम के एक होटल बार में काम कर रही थी और वहीं से अगला हाई प्रोफाइल शिकार तलाश रही थी। अलवर पुलिस को जैसे ही उसके मूवमेंट की जानकारी मिली, एक योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत उसे रंगे हाथों 20 हजार रुपये की उगाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।
 
शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी विनोद सामरिया ने जानकारी दी कि 23 जून 2025 की रात एक व्यक्ति अपनी दुकान से शालीमार जा रहा था। रास्ते में मंगलम सिटी के पास एक महिला ने खुद को डॉक्टर बताकर लिफ्ट मांगी। उसे अंशल टाउन तक छोड़ा गया। इसके बाद महिला ने पीड़ित से फोन पर संपर्क बनाना शुरू किया और फिर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम ऐंठने लगी। पीड़ित लगातार होती पैसों की मांग से परेशान होकर पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने एक योजना बनाई और महिला को 20 हजार रुपये के सीरियल नंबर वाले नोटों के साथ बुलाकर रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
 
अब तक के अपराधों की खुल रही परतें
फिलहाल पुलिस तृषा खान से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन-किन शहरों में और किन-किन व्यक्तियों से ठगी की वारदातें की हैं। उसके खिलाफ पहले से दर्ज मामलों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस मान रही है कि यह महिला एक संगठित हनी ट्रैप गिरोह का हिस्सा भी हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: हथिनी कुंड में बाबा ने किया ‘लाठीचार्ज’, अश्लील हरकतों से नाराज होकर युवकों को खदेड़ा; वीडियो...
 
थाना प्रभारी विनोद सामरिया ने बताया कि 23 जून की रात परिवादी अपनी दुकान से कार से शालीमार जा रहा था। रास्ते में महिला ने डॉक्टर बताकर लिफ्ट मांगी। आगे चलकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। लगातार पैसों की मांग से परेशान होकर पीड़ित हमारे पास आया। हमने योजना बनाकर उसे ट्रैप किया और रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला ने पहले भी कई थाना क्षेत्रों में इसी तरह की वारदातें की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर के जाजमऊ में गंगा किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

22 Jul 2025

रील के शौक में लगा जाम: पुलिस ने रईसजादों के चालान में की खानापूर्ति, कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

Damoh News: पटेरा ब्लॉक में सड़क किनारे मिली एक्सपायर सरकारी दवाएं, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कराया नष्ट

22 Jul 2025

अलीगढ़ के हरदुआगंज अंतर्गत प्राइवेट बस और ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉला की भिड़ंत

22 Jul 2025

Ujjain News: श्रावण मास में बाबा महाकाल की अलौकिक भस्म आरती, भांग और रुद्राक्ष से हुआ दिव्य श्रृंगार

22 Jul 2025
विज्ञापन

बदमाशों ने जिम संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO

22 Jul 2025

मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत, बाल अपचारी समेत दो गिरफ्तार, VIDEO

21 Jul 2025
विज्ञापन

बिजनौर: हादसे में युवक की मौत

21 Jul 2025

बागपत: एडीजी भानु भास्कर ने किया पुरा महादेव का निरीक्षण

21 Jul 2025

बागपत: कावड़ शिविर में परोसा जा रहा शाही पनीर, मखनी दाल, जलेबी और आइसक्रीम

21 Jul 2025

कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार में केबल ब्रिज के पास आग का गोला बनी बाइक, मची अफरा तफरी

21 Jul 2025

Khargone News: सरपंच ने महिला सहित दो पटवारियों को दो घंटे तक बनाया बंधक, रुपए छीने

21 Jul 2025

Harda News: फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में लगी आग, कोचिंग सेंटर के नौ छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकाला

21 Jul 2025

12 साल से सुविधाओं के लिए तरस रहे विहान ग्रींस सोसाइटी के लोग; बताई क्या हैं समस्याएं

21 Jul 2025

Kanwar Yatra 2025: नगला इमरती में हाईवे डाक कांवड़ से पैक, डायवर्जन पर पुलिस मुस्तैद

21 Jul 2025

सपा के राष्ट्रीय महासचिव बोले- पूरी तरह से ध्वस्त है प्रदेश में कानून व्यवस्था

21 Jul 2025

मसूरी में बारिश के बाद पुराना टिहरी बस स्टैंड के पास हुआ भारी भूस्खलन, बाल-बाल बचे लोग

21 Jul 2025

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गंगा नदी को स्वच्छ रखने व पौधरोपण की अपील की

21 Jul 2025

Meerut: प्रभात नगर में आरती का आयोजन किया

21 Jul 2025

Meerut: हाईवे पर उमड़ रहे डाक कांवड़िये

21 Jul 2025

Meerut: गुरुदेव डिफेंस स्कूल के बच्चों ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

21 Jul 2025

बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

21 Jul 2025

गुजैनी हाईवे पर आपस में टकराईं चार गाड़ियां, भीषण जाम लगा

21 Jul 2025

मुजफ्फरनगर: बिटिया को कार के बोनट पर लिटाया, दावा- हरिद्वार से ऐसे ही जल लेकर आए

21 Jul 2025

Muzaffarnagar: खून से लथपथ लाशों वाली वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने की साजिश

21 Jul 2025

Meerut: मेडिकल में नहीं मिला स्ट्रेचर, मरीज-तीमारदार परेशान

21 Jul 2025

ट्रैक्टर की बोगी में घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत, वायरल हो रहा भीषण हादसे का वीडियो

21 Jul 2025

Nagaur News: दलित पार्षद प्रतिनिधि संग मारपीट का मामला गरमाया, सवर्ण वर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बदसलूकी

21 Jul 2025

युवक की पीट-पीटकर की हत्या, परिजनों की शिकायत पर 9 के खिलाफ केस दर्ज

21 Jul 2025

करनाल में लगे बोल बम, जय भोले बाबा की जयघोष

21 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed