{"_id":"67bc30eabafd7914040ee54f","slug":"some-boys-beat-up-the-bus-conductor-when-he-asked-for-fare-alwar-news-c-1-1-noi1339-2660870-2025-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: मनचले युवकों ने राजस्थान रोडवेज के परिचालक के साथ की मारपीट, किराए को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: मनचले युवकों ने राजस्थान रोडवेज के परिचालक के साथ की मारपीट, किराए को लेकर हुआ विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 03:57 PM IST
Link Copied
जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के सोहनपुर पुलिया के पास किराए को लेकर राजस्थान रोडवेज के परिचालक के साथ चार से पांच युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य युवक मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार राजस्थान रोडवेज में परिचालक धर्मवीर खेड़ली से बस लेकर आ रहे थे। इस दौरान चार से पांच युवक बस में चढ़े और गेट के पास ही खड़े हो गए। जब परिचालक ने उनसे किराया मांगा, तो उन्होंने किराया देने से मना कर दिया और परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
परिचालक धर्मवीर ने बताया कि ये युवक अक्सर बसों में चढ़कर उपद्रव मचाते हैं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के उद्देश्य से बस में यात्रा करते हैं। मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया, जिससे घबराकर आरोपी युवक भागने लगे। हालांकि लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे मालाखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया।
परिचालक ने बस को बस स्टैंड लाकर रोडवेज के अन्य कर्मचारियों के साथ पकड़े गए युवक को कोतवाली थाने में सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार युवकों की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।