बांसवाड़ा जिले में लोहारिया थाना पुलिस ने रात में गोदाम और टेंट हाउस की दुकान से चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, एक जनवरी 2025 को पर्वत सिंह निवासी सुंदनी ने थाने पर एक लिखित रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके टेंट हाउस का गोदाम सुंदनी मुख्य मार्ग पर स्थित है। 27 दिसंबर की रात को अज्ञात बदमाश टेंट का सामान चोरी कर ले गए। इसी दिन रितेश जैन निवासी भीमपुर ने भी रिपोर्ट पेश की कि उसका सिंगपुरा मुख्य मार्ग पर अनाज गोदाम स्थित है। दो दिन पहले रात में अज्ञात बदमाश अनाज गोदाम से 70 कट्टे करीब 35 क्विंटल सोयाबीन चोरी कर ले गए। वहीं, 26 फरवरी को उदय सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि वह पालोदा लेंपस मे सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। 25 फरवरी की रात में अज्ञात बदमाश लेंपस गोदाम से 94 कट्टे करीब 45 क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए।
यह भी पढ़ें: कजाकिस्तान में MBBS कर रहे स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत, विवेकानंद नगर का रहने वाला था उत्कर्ष
लगातार एक समान वारदात को देखते हुए साफ हुआ है। बदमाशों का गिरोह रात में अलग-अलग स्थान पर नदी, तालाब में मछलियां पकड़ने लॉडिंग वाहन लेकर आते-जाते हैं। मुख्य मार्ग और सुनसान स्थान पर स्थित गोदाम व दुकान की दो-चार दिन तक रेकी करने के बाद मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज, वृत्ताधिकारी गढी सुर्दशन पालीवाल के निर्देशानुसार टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
यह भी पढ़ें: ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन संचालित, इन रूटों पर मिलेगी सुविधा
संदिग्धों की पहचान कर उनकी निगरानी रखी गई। इसके बाद मुखबिर से सूचना मिलने पर संदिग्ध लोगों को डिटेन किया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में परमेश पुत्र कोदर खराडी निवासी कुण्डला, मुकेश पुत्र लक्ष्मण चरपोटा निवासी काकनसेजा, मनीष पुत्र शांतिलाल डिन्डोर निवासी बारी और देवू पुत्र स्व. शांतिलाल खराडी निवासी बारीसियातलाई शामिल हैं।
यह वारदातें कबूली
गांव सुन्दनी में टेन्ट हाउस से करीब नौ लाख रुपये का टेन्ट का सामान, गांव सिंगपुरा में सोयाबीन के गोदाम से 70 कट्टे करीब 35 क्विंटल सोयाबीन, गांव पालोदा में लेम्पस गोदाम से 94 कट्टे करीब 45 क्विंटल गेहूं, गांव चन्दुजी का गडा में करीब 2 माह पहले लेम्पस गोदाम से 32 क्विंटल गेहूं चोरी एवं गांव बडोदिया में करीब 5 माह पूर्व गोदाम से 28 क्विंटल सोयाबीन चोरी करने की वारदात कबूली है।