{"_id":"67ece90b63ab75e9480a2351","slug":"video-four-arrested-for-betting-on-ipl-match-in-sonipat-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार
सोनीपत के सेक्टर-27 की टीम ने गोहाना रोड बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास घर में डाला छापा में छापा डालकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लखनऊ व पंजाब की टीमों के मुकाबले पर सट्टा लगा रहे थे। सीआईए की टीम ने आरोपियों से 123190 रुपये, आठ मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी व वाईफाई बाक्स बरामद किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीआईए सेक्टर-27 प्रभारी अनिल पंवार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोहाना रोड बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप के पास घर में आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। दिल्ली कैंप निवासी श्रवण काफी समय से सट्टा बाजार में सट्टा लगाता है।
उसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने साथी गांव चिटाना निवासी सुंदर के साथ मिलकर गोहाना रोड बाईपास पर गांव बड़वासनी नहर के पास उसके घर पर सट्टा लगाता है। जिस पर तुरंत टीम बनाई गई। जिसमें उनके साथ एएसआई संदीप कुमार, हवलदार सुमित, सिपाही अमित, संदीप आदि को शामिल किया गया।
टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर दी। उसके बाद घर की तलाशी के लिए डीसीपी क्राइम से सर्च वारंट लिया गया। टीम ने घर में घुसकर जांच की तो चार युवकों को सट्टा लगाते पकड़ा गया। उनकी पहचान दिल्ली कैंप निवासी श्रवण, मूलरूप से गांव चिटाना हॉल गोहाना रोड बाईपास निवासी सुंदर, सिक्का कॉलोनी निवासी विक्की व रोलद निवासी अनिल के रूप में हुई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने आरोपियों से जांच के दौरान 1,23,190 रुपये, आठ मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी व वाईफाई बाक्स बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।