बाड़मेर जिले में एक रेलवे कर्मचारी को हनीट्रैप फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवतियों ने मिलने का झांसा देकर रेलवे कर्मी को बुलाया। इसके बाद युवतियों के साथी दो युवकों ने रेलवे कर्मी के साथ मारपीट करके अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर 10 लख रुपए की मांग की। बाड़मेर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
पीड़ित रेलवे कर्मी ने सदर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि दो माह पहले वह एक युवती के संपर्क में आया था। इसके बाद वह हफ्ते में दो-तीन बार टिकट को लेकर फोन पर बात करती थी और इसके बाद उसने अपनी एक सहेली से संपर्क करवाया था। सोमवार को इस युवती ने मिलने के लिए गांधी नगर इलाके में बुलाया। यहां पहुंचने पर युवती अपनी स्कूटी पर बिठाकर कुछ दूर एक कमरे पर ले गई। जहां पर दो युवकों ने उसके साथ मारपीट करके और अश्लील वीडियो बनाया।
पढ़ें: बुजुर्ग के कुएं में डूबने की आशंका, 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; चार दिन से हैं लापता
आरोपियों ने इस वीडियो को वायरल करने और थाने में मामला दर्ज करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग की। इस पर पीड़ित ने कहा कि बाड़मेर में उसका मिलने वाला कोई नहीं क्योंकि हाल ही में यहां आया हूं। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी को कॉल करने के साथ वीडियो भी भेज दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए।
इधर, मामले को लेकर बाड़मेर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनो युवतियों को दस्तयाब कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।