{"_id":"67ed090ab8e43161ad049f72","slug":"video-ayodhya-ramanavama-para-bthalga-ramamathara-ka-vayavasatha-gata-nabra-tana-sa-haga-sharathathhalo-ka-nakasa-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: रामनवमी पर बदलेगी राममंदिर की व्यवस्था, गेट नंबर तीन से होगी श्रद्धालुओं की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: रामनवमी पर बदलेगी राममंदिर की व्यवस्था, गेट नंबर तीन से होगी श्रद्धालुओं की निकासी
रामनवमी पर इस बार प्रशासन को अनुमान है कि 25 से 30 लाख श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। ऐसे में सुगम दर्शन कराने के लिए राम मंदिर परिसर में व्यवस्था बदली जाएगी। श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि दर्शन मार्ग से प्रवेश मिलेगा। जबकि निकासी गेट नंबर तीन से होगी। यही व्यवस्था महाकुंभ के दौरान भी लागू की गई थी।
कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि इस वक्त रोजाना एक लाख की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। रामनवमी पर यह संख्या 30 लाख तक पहुंच सकती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। कमिश्नर ने कहा कि सभी को सुगम दर्शन कराने की व्यवस्था की जा रही है। यदि किसी को कोई दिक्कत होती है तो अपने पास के मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर को बताएं। धक्का मुक्की न करें, इससे अव्यवस्था होती है।
कमिश्नर के अनुसार रामनवमी के लिए प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने संयुक्त प्लान तैयार कर लिया है। परिस्थितियों के अनुसार इन्हें अलग-अलग तरीके से लागू किया जाएगा। श्रद्धालुओं को गर्मी और धूप के चलते छाया देने की व्यवस्था की जा रही है। पेयजल के इंतजाम रहेंगे। फर्श पर दरी बिछाई जाएगी।
सूर्य तिलक और आरती के समय श्रद्धालुओं को होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। यहां पर भी उनको सभी सहूलियत उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। रामपथ और भक्तिपथ पर भी श्रद्धालुओं को सहूलियत देने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।