सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer News: Objectionable Posters and Banners Cause Uproar, Former MLA Mewaram Jain Files Police Report

Rajasthan News: बाड़मेर में आपत्तिजनक पोस्टर-बैनर से मचा हंगामा, पूर्व विधायक मेवाराम ने थाने में दी रिपोर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Sat, 27 Sep 2025 10:26 PM IST
Barmer News: Objectionable Posters and Banners Cause Uproar, Former MLA Mewaram Jain Files Police Report
कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की पार्टी में वापसी के दो दिन बाद ही बाड़मेर शहर में विवाद खड़ा हो गया। शनिवार सुबह शहरभर में आपत्तिजनक पोस्टर और बैनर लगाए जाने से माहौल गर्मा गया। इन पोस्टरों में मेवाराम जैन के कथित अश्लील वीडियो के स्क्रीनशॉट के साथ आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी गई थीं, जिनमें ‘बाड़मेर हुआ शर्मसार’ और ‘बलात्कारी हमें स्वीकार नहीं’ जैसे वाक्य प्रमुख रूप से दर्ज थे। साथ ही इन पर ‘जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा’ का नाम भी लिखा गया था।
 
नगर परिषद ने हटाए पोस्टर
पोस्टरों की सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम हरकत में आई और शहरभर से इन्हें हटाने का अभियान शुरू कर दिया। नगर परिषद आयुक्त श्रवणसिंह राजावत ने बताया कि जैसे ही मामला सामने आया, सभी बैनर और होर्डिंग हटवा दिए गए।
 
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जताई अनभिज्ञता
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गफूर अहमद ने कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने पोस्टरों को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया। इस घटना को लेकर पूर्व विधायक मेवाराम जैन की ओर से कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्व उपसभापति सुल्तान सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जैन की कथित अश्लील तस्वीरों को एडिट कर पोस्टर और बैनर बनाए और उन्हें बाड़मेर व बालोतरा में लगाया। इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘चुप रहे तो कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा’, मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी पर भड़के अंजुमन सचिव
 
पृष्ठभूमि: विवाद और वापसी
गौरतलब है कि दिसंबर 2023 में पूर्व विधायक मेवाराम जैन पर पोक्सो सहित कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उनका एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उन्हें 6 जनवरी 2024 को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि लंबे समय तक प्रयासों के बाद 25 सितंबर 2025 को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उन्हें ज्वाइनिंग लेटर सौंपते हुए पार्टी में वापस शामिल कर लिया।
 
पुलिस जांच जारी
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘लव मोहम्मद-लव सनातन’ बैनरों को लेकर बनी तनाव की स्थिति, प्रशासन की दखल से शांत हुआ मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ईएसआईसी अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं, VIDEO

27 Sep 2025

MSME Conclave Muzaffarnagar: सहारनपुर मंडलायुक्त बोले- युवा शक्ति भारत की असली ताकत, कौशल विकास के जरिए निखारने का प्रयास जारी

27 Sep 2025

VIDEO: मिशन शक्ति अभियान...10वीं की छात्रा बनी थाना प्रभारी

27 Sep 2025

VIDEO: माैसम ने फिर ली करवट...आगरा में बारिश, भीगने से बचने के लिए लिया पुल का सहारा

27 Sep 2025

अनित जसवाल बोले- एसपीयू मंडी में आनन-फानन में निकाला अधूरा परिणाम, विद्यार्थी परेशान

27 Sep 2025
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी, जब्त किया ऐसा हथियार, जवान भी देखकर हुए हैरान!

27 Sep 2025

त्योहारों के सीजन में अमृतसर में सेहत विभाग ने की छापेमारी

27 Sep 2025
विज्ञापन

सांसद हरसिमरत कौर बादल ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

27 Sep 2025

कानपुर: कुम्हऊपुर दंगल में रोमांचक कुश्तियां, छोटे पहलवान छींगुर ने दोगुने वजनी को दी शिकस्त

27 Sep 2025

कानपुर: घाटमपुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर हुआ पोषण माह कार्यक्रम

27 Sep 2025

कानपुर: घाटमपुर के इटर्रा गांव में हुआ देवी जागरण, कलाकारों ने झांकियों से मोहा मन

27 Sep 2025

महेंद्रगढ़: विधायक कवंर सिंह यादव ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

कैलाश विजयवर्गीय के 'चुंबन' वाले बयान पर गरमाई सियासत,सीएम मोहन के दो मंत्रियों ने बढ़ाईं मुश्किलें

27 Sep 2025

ईएसआईसी अस्पताल में बढेंगी सुविधाएं, मंत्री ने निरीक्षण के बाद की समीक्षा बैठक

27 Sep 2025

कैसे होगी गुरुग्राम की सफाई?: कूड़े से भरी दिल्ली-जयपुर हाईवे की नालियां, पानी की निकासी से भी लोग परेशान

27 Sep 2025

कानपुर: ग्रीनपार्क में भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए मैच की तैयारी तेज

27 Sep 2025

कानपुर: जुहारी देवी पीजी कॉलेज में नवरात्र पर गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन

27 Sep 2025

फतेहाबाद: चाचा की हत्या करने के मामले में आरोपी भतीजा गिरफ्तार, पुलिस ने एक घंटे में सुलझाई गुत्थी

27 Sep 2025

सोनीपत: केंद्रीय मंत्री खट्टर ने किया एसएसजे का शुभारंभ, सोनीपत व करनाल नगर निगम से जोड़े पांच-पांच शहर

27 Sep 2025

गुरुग्राम: हैलीमंडी में श्री बाबा हरदेवा रामलीला कमेटी का भव्य मंचन, कोलकाता के कलाकारों ने निभाया शानदार किरदार

27 Sep 2025

Meerut: मवाना में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत किया थाने का भ्रमण

27 Sep 2025

सुल्तानपुर में पकड़ा गया बाइक चोर गिरोह, 16 बाइकें बरामद; पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार

27 Sep 2025

गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह बोले- 'आई लव मोहम्मद' के जरिये सद्भाव बिगाड़ने की इजाजत नहीं

27 Sep 2025

बाराबंकी में पुलिस की पाठशाला में एसपी बोले- लालच और डर अपराधियों के हथियार, सतर्क रहना ही एकमात्र बचाव

27 Sep 2025

बाराबंकी में आईटीआई के प्रधानाचार्य पर अनुदेशक ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

27 Sep 2025

पछवादून के सबसे बड़े महाविद्यालय में मतदान को लेकर देखे उत्साह

27 Sep 2025

MSME For Bharat Conclave: मुजफ्फरनगर में उद्योगों और उद्यमियों की चुनौतियों, समाधान और सुझावों पर मंथन के लिए जुटे उद्यमी और व्यापारी

27 Sep 2025

अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा तस्कर का घर गिराया

27 Sep 2025

खन्ना में स्ट्रीट लाइट बंद होनेे के मामले में मंत्री तरुण प्रीत सिंह सौंद की प्रेसवार्ता

27 Sep 2025

अमृतसर में सुखबीर बादल के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट

27 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed