सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Akash who returned from Everest received historic welcome in Shahpura Bhilwara

Bhilwara: माउंट एवरेस्ट से लौटे आकाश का शाहपुरा में हुआ ऐतिहासिक स्वागत, तिरंगे संग निकला विजय जुलूस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 08:20 PM IST
Akash who returned from Everest received historic welcome in Shahpura Bhilwara
माउंट एवरेस्ट के दक्षिणी बेस कैंप पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचने वाले भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा निवासी युवा पर्वतारोही आकाश लोढ़ा का मंगलवार को नगर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जैसे ही आकाश शाहपुरा पहुंचे, पूरा शहर उत्सव में बदल गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, महिला मंडलों और युवाओं ने पुष्पमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। खास बात यह रही कि स्वागत जुलूस में आकाश के माता-पिता भी खुली जीप में सवार रहे, जिनका नागरिकों ने सम्मानपूर्वक अभिवादन किया।

विजय जुलूस का मार्ग
धरती देवरा वाटिका से शुरू हुआ यह सम्मान जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस त्रिमूर्ति स्मारक, रामनिवास धाम, बस स्टैंड होते हुए भीलवाड़ा रोड स्थित लोढ़ा हाउस तक पहुंचा। इस दौरान करीब 125 से अधिक स्थानों पर स्वागत-सत्कार किया गया। कहीं पुष्पवर्षा की गई, तो कहीं ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के बीच नारों से माहौल गूंज उठा। आकाश स्वयं रास्ते भर हाथ में तिरंगा लेकर लहराते रहे, जिससे लोगों का उत्साह और बढ़ गया। डीजे साउंड पर युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।

बारिश ने भी बढ़ाया उत्साह
जुलूस के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, लेकिन इससे स्वागत में कोई कमी नहीं आई। छाते और रेनकोट के बीच भी लोग सड़क किनारे खड़े होकर आकाश का अभिनंदन करते रहे। कई जगहों पर युवाओं ने भीगते हुए तिरंगा लहराया और नारे लगाए। नागरिकों ने कहा कि मानो बारिश ने भी इस वीर सपूत का स्वागत किया हो। भीगते हुए चेहरों पर मुस्कान और गर्व साफ नजर आ रहा था।

सभी वर्गों ने किया सम्मान
आकाश के स्वागत में नगर के सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिली। जैन समाज (श्वेतांबर व दिगंबर), महिला मंडल, कांग्रेस पदाधिकारी, शाहपुरा श्याम सेवा समिति, भाजपा कार्यकर्ता, साहित्यकार, यंग स्पोर्ट्स क्लब सहित लगभग सभी सामाजिक संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर उनका स्वागत किया। कई जगहों पर आकाश को दुपट्टा, पगड़ी, शॉल और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने स्वागत द्वार सजाए और घरों की छतों से पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर लोगों ने कहा कि आकाश लोढ़ा की उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि पूरे शाहपुरा के लिए गौरव का विषय है। माइनस तापमान, ऑक्सीजन की कमी और कठिन ट्रैकिंग के बीच एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर तिरंगा फहराना साहस और संकल्प का प्रतीक है।  

ये भी पढ़ें: भरतपुर में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा, बारिश और ठंड से लोग बेहाल

आकाश का संदेश
जुलूस के दौरान आकाश भावुक नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे शाहपुरा का है। उन्होंने युवाओं से अपने सपनों को ऊंचाइयों तक ले जाने और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। आकाश के माता-पिता ने भी नगरवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है कि उसने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: चारबाग बस डिपो की बसों को आलमबाग बस डिपो स्थांतरित किया गया, बढ़ा दबाव

27 Jan 2026

Jaipur: BJP ने Rahul Gandhi पर लगाया आरोप, Govind Singh Dotasara ने क्या कहा?

27 Jan 2026

Mandi: धर्मपुर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

27 Jan 2026

Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर बढ़ी ठंड, कई जिलों में जारी हुआ अलर्ट, जानें ताजा हाल।

27 Jan 2026

Rajasthan Weather को लेकर मौसम वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने दी बड़ी जानकारी, क्या बताया?

27 Jan 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, संजय प्लेस में जोरदार प्रदर्शन...फाइव डे वर्किंग की मांग

27 Jan 2026

VIDEO: झमाझम बारिश से तरबतर हुईं सड़कें, आगरा में फिर बढ़ी गलन

27 Jan 2026
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दे पर बोले अभय चाैटाला, कहा-इस पर फैसला नहीं होगा

Jaipur: Bank के कर्मचारियों की हड़ताल, अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन, क्या बात कही?

27 Jan 2026

रंगदारी केस में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, विदेशी नंबर से दी गई थी धमकी

Badmer: IAS Tina Dabi एक बार फिर हुई वायरल, Social Media पर खूब चर्चा, मामला क्या है?

27 Jan 2026

Video: बरेली में डीएम से नहीं मिल पाए निलंबित अफसर अलंकार अग्निहोत्री, जानिए क्या कहा

27 Jan 2026

Video: बरेली में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, फाइव डे वर्किंग की मांग

27 Jan 2026

VIDEO: विश्व आर्थिक मंच के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के बाद वित्त मंत्री ने मीडिया को किया संबोधित

27 Jan 2026

VIDEO: सीएम योगी पर शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होकर उपायुक्त कर प्रशांत सिंह ने दिया इस्तीफा

27 Jan 2026

बदला मौसम...दून में हुई झमाझम बारिश

27 Jan 2026

दियोटसिद्ध चैत्र मेले: 305 पुलिस कर्मियों और गृहरक्षकों के कंधे पर होगी सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी में बारिश और ठंड का असर, श्रद्धालुओं की संख्या घटी, बाजार में छाया सन्नाटा

27 Jan 2026

लुधियाना में मैनेजमेंट की नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मचारी हड़ताल पर

27 Jan 2026

VIDEO: हमीरपुर में सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज रहा ठप

VIDEO: आगरा में मौसम ने बदली करवट...दिन में छा गया अंधेरा, जोरदार बारिश; देखें ये रिपोर्ट

27 Jan 2026

VIDEO: वृंदावन बालिका संरक्षण गृह से किस तरह लड़कियां हो गईं फरार, जानें क्या बोले एसएसपी

27 Jan 2026

लडभड़ोल: गागल गांव में चोरों का तांडव, एक ही रात में चार घरों के तोड़े ताले, नकदी और गहने लेकर फरार

27 Jan 2026

कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

27 Jan 2026

Hemant Cabinet: मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज, किन विभागों में हो सकता है बदलाव? | Jharkhand Cabinet

27 Jan 2026

नोएडा की सोसाइटी में दो दिवसीय क्रिकेट लीग का शानदार समापन, बच्चों ने दिखाया उत्साह

27 Jan 2026

नए नियमों को लेकर दिल्ली में यूजीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

27 Jan 2026

ज्योर्तिमठ में ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड

27 Jan 2026

फगवाड़ा के वार्ड नंबर 6 में 'पिंडां दे पहरेदार' द्वारा निकाली गई 'युद्ध नशे विरुद्ध' पदयात्रा

27 Jan 2026

Una: गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर ज्वाल में निकाली भव्य शोभायात्रा

27 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed