Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Bhilwara News
›
Bhilwara News: Clash between two groups in Mandal over old dispute; several people injured in stick fight
{"_id":"69a95610b11809cd3b01b1a8","slug":"minor-drain-dispute-escalates-into-violent-clash-between-two-groups-in-mandal-bhilwara-news-c-1-1-noi1345-4015872-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: मांडल में दो पक्षों के बीच लाठी-भाटा जंग, कई लोग घायल, पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: मांडल में दो पक्षों के बीच लाठी-भाटा जंग, कई लोग घायल, पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 06:33 PM IST
Link Copied
जिले के मांडल कस्बे में नाली पर पत्थर रखने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गया। कहासुनी बढ़ने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मांडल कस्बे के मोचियों की मस्जिद क्षेत्र स्थित खारोल मोहल्ले में कुछ दिन पहले गन्ने के जूस का ठेला लगाने के लिए नाली पर एक पत्थर रखा गया था। पत्थर रखते समय वह पास के एक मकान की दीवार से टकरा गया, जिससे उस समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था लेकिन पुराना विवाद फिर सामने आ गया और आज सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया।
झगड़े के दौरान कई लोग घायल हो गए। हालात ऐसे बन गए कि दोनों पक्ष झगड़ते-झगड़ते मांडल थाने तक पहुंच गए, जहां भी कुछ देर तक तीखी बहस होती रही। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना में घायल जमनालाल खारोल ने बताया कि करीब सात-आठ दिन पहले नाली पर पत्थर रखने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मोहल्ले का एक जुगाड़ वाहन वहां से निकलते समय नाली में फंस गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। बाद में समझाइश से मामला शांत हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज सुबह मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। जब वे बच्चों को समझाने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों और सरियों से हमला कर दिया, जिससे वे और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए।
मांडल थाना प्रभारी रोहितांश ने बताया कि घायलों का मेडिकल करवा लिया गया है और परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। झगड़े में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल कस्बे में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और पुलिस क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।