सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bundi News Om Birla said We all have to participate in journey of development and self-reliance of Hadoti

Bundi News: ओम बिरला बोले- हाड़ौती के विकास और आत्मनिर्भरता की यात्रा में हम सभी को सहभागी बनना होगा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 07:40 PM IST
Bundi News Om Birla said We all have to participate in journey of development and self-reliance of Hadoti

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को बूंदी के करवर में पूर्व विधायक प्रभुलाल करसोलिया की मूर्ति का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने 6.92 करोड़ रुपये की लागत से 95 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। बिरला ने करसोलिया के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज और देश की सेवा में समर्पित कर दिया। वे गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए संघर्ष और जनसेवा का पर्याय थे। उनका जीवन दर्शाता है कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी छोटे गांव से क्यों न हो, अपनी मेहनत और इमानदारी से नेतृत्व की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।  

उन्होंने कहा कि करसोलिया ने राजनीति को जनकल्याण का माध्यम बनाया। वे सदैव जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। बिरला ने कहा कि करसोलिया ने संसाधनों की कमी के बावजूद जनता की सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य माना और अपने अंतिम समय तक इसी संकल्प के साथ कार्य करते रहे।  

करवर और हाड़ौती के विकास को मिलेगी नई दिशा
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पिछले वर्षों में जिन कार्यों की उपेक्षा हुई, उन्हें अब तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। करवर की 12 पंचायतों में 180 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। उन गांवों को भी सड़कों से जोड़ा जाएगा, जो वर्षों से विकास से वंचित थे। क्षेत्र में बिजली तंत्र को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित होगी और निकट भविष्य में किसानों को दिन में भी बिजली मिल सकेगी।  

शिक्षा से ही जीवन स्तर में आएगा बदलाव
उन्होंने कहा कि सभी सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूलों, जहां विज्ञान विषय उपलब्ध हो, वहां 10 लाख रुपये की लागत से अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएगी। आगामी दो वर्षों में विद्यालयों में कंप्यूटर लैब और इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे गांवों के बच्चों को भी आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा। मिडिल स्कूलों में भी कंप्यूटर शिक्षा को लागू करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में 60 लाख रुपये की लागत से महिला प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जहां महिलाएं सिलाई, कढ़ाई और अन्य स्वरोजगार प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।  

कृषि क्षेत्र में सुधार से बढ़ेगी किसानों की उपज
बिरला ने कहा कि क्षेत्र के असिंचित इलाकों को सिंचाई सुविधा देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को अपनी उपज बढ़ाने में सहायता मिलेगी। साथ ही क्षेत्र को ERCP (ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट) से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जल समस्या का स्थायी समाधान हो।  

करसोलिया जी के सपनों को साकार करने का संकल्प
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि करसोलिया जी का सपना था कि यह क्षेत्र आत्मनिर्भर और विकसित बने। आज उनकी स्मृति में किए जा रहे विकास कार्य इसी संकल्प का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलकर इस क्षेत्र को विकास के नए शिखर तक ले जाना है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे भी इस विकास यात्रा में सहभागी बनें और अपने गांव, अपने क्षेत्र के उत्थान में योगदान दें। करसोलिया की मूर्ति सिर्फ़ एक प्रतिमा नहीं, बल्कि जनसेवा और संघर्ष की प्रेरणा है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव समाज सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।  

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि प्रभुलाल करसोलिया जी ने क्षेत्र का नेतृत्व किया और गांव-गांव में विकास की अलख जगाई। वे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के माध्यम से हमेशा समाज के बीच सक्रिय रहे। उन्होंने सामूहिक विवाहों का आयोजन कर समाज हित में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। अपने इन प्रयासों के कारण वे हर परिवार के दिल में बसे हुए थे और हर घर में प्रिय थे। हम सभी के मन में उनकी स्मृतियां सदैव जीवंत रहेंगी।

कार्यक्रम में धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, बून्दी जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, नैनवां प्रधान पदम नागर, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, जिला परिषद सदस्य शक्ति सिंह आशावत, कन्हैयालाल मीणा, मंडल अध्यक्ष रेखराज मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जिंदल, करवर पंचायत प्रशासक दीपकला नागर, उप सरपंच पंकज दाधीच   सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

video

कार्यक्रम में मौजूद लोग

video

कार्यक्रम में मौजूद लोग

video

कार्यक्रम में मौजूद लोग और ओम बिरला का संबोधन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : मेरठ में जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए मतदान जारी

25 Feb 2025

VIDEO : पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी से नाराज सपा समर्थकों की नारेबाजी

25 Feb 2025

तेजस्वी पर बोलने से नुकसान होता है, लालू यादव पर बोलिए.. गिरिराज से बातचीत करते सम्राट चौधरी का वीडियो वायरल

25 Feb 2025

VIDEO : बागपत के प्राचीन पुरा महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ, महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर

25 Feb 2025

VIDEO : देवबंद में लापता बालक की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

25 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में होटल और ढाबों पर छापेमारी, घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग पकड़ा

25 Feb 2025

VIDEO : उत्तराखंड की महिला किसानों ने करनाल में सीखा आधुनिक खेती का गुर, लोक नृत्य से दिखी संस्कृति की झलक

25 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : UP Board Exam- कौशाम्बी में इंटर विज्ञान वर्ग के छात्रों को दे दिया कला वर्ग का पेपर, छात्रों ने किया प्रदर्शन

25 Feb 2025

VIDEO : कानपुर में वकीलों की हड़ताल, कचहरी रोड पर लगाया जाम, आने-जाने वाले हो रहे हैं परेशान

25 Feb 2025

VIDEO : चिनैनी कस्बे में महाशिवरात्रि के अवसर पर कावड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने गौरीकुंड से सुद्धमहादेव की ओर रवाना होकर किया जलाभिषेक

VIDEO : हिसार में भवन निर्माण मजदूर यूनियन ने की हड़ताल, प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे

25 Feb 2025

VIDEO : कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान, एसएसपी ने वितरित किए फल और जूस

VIDEO : भीमेश्वर से भंवरेश्वर बन गए बाबा भोलेनाथ, सई नदी किनारे स्थित है मंदिर

25 Feb 2025

VIDEO : कांवड़ यात्रा के दौरान एटा में हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी महिला

25 Feb 2025

VIDEO : कान्हा की नगरी में बम बम भोले की गूंज, शिवरात्रि की तैयारियों में डूबा वृंदावन

25 Feb 2025

VIDEO : महेंद्रगढ़ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस पर किया हवन

VIDEO : महाशिवरात्रि को लेकर कछला घाट पर उमड़े श्रद्धालु, गंगाजल लेकर हुए रवाना

25 Feb 2025

VIDEO : Kanpur…अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी, सड़क जाम कर फूंकीं अधिवक्ता संशोधन बिल की प्रतियां

25 Feb 2025

VIDEO : संदिग्ध परिस्थितियों में मर रही मछलियां, पालक परेशान... लाखों का नुकसान

25 Feb 2025

VIDEO : महाशिवरात्रि पर श्री शिवखोड़ी धाम में तीन दिवसीय मेले की शुरुआत, सांसद जुगल किशोर ने किया उद्घाटन

25 Feb 2025

VIDEO : पीएम किसान सम्मान निधि वितरण का प्रसारण देखा

VIDEO : पुलिस की पाठशाला में एसपी हमीरपुर ने नशे व सड़क सुरक्षा नियमों पर दी जानकारी

VIDEO : चिट्टे के खिलाफ एबीवीपी प्रदेश में छेड़ेगी अभियान

25 Feb 2025

Alwar: बंदर के बच्चे ने काटा तो उसके गले में चेन डालकर पहुंचा अस्पताल, इंजेक्शन लगवाने के लिए मचाया हंगामा

25 Feb 2025

VIDEO : अमर उजाला की ओर से अपराजिता संवाद कार्यक्रम का आयोजन

25 Feb 2025

VIDEO : Jammu: जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर नशे के खिलाफ महिला बाइकर्स की अनोखी पहल; नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प

25 Feb 2025

VIDEO : लहर गंगा घाट पर नजर आया शिव भक्त कावड़ियों का कुंभ

25 Feb 2025

VIDEO : लहरा गंगाघाट का दृश्य...आस्था की डगर पर भक्ति का सफर

25 Feb 2025

VIDEO : कांवड़ियों के लिए फोरलेन मार्ग किया वन वे

25 Feb 2025

VIDEO : अंबाला में सब्जी मंडी में दिनदहाड़े पांच दुकानों के टूटे ताले, हजारों की चोरी

25 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed