{"_id":"66fd67bc7b9bd1c6090bcd80","slug":"after-the-death-of-the-woman-madhur-hospital-of-bandikui-was-accused-dausa-news-c-1-1-noi1350-2172843-2024-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: महिला की मौत के बाद बांदीकुई के मधुर अस्पताल पर लगा आरोप, परिजनों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: महिला की मौत के बाद बांदीकुई के मधुर अस्पताल पर लगा आरोप, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 10:19 PM IST
बांदीकुई के सिकंदरा रोड स्थित मधुर अस्पताल में बुधवार को एक महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया था। जिसके बाद उसकी तबियत लगातार खतरे में बनी रही तो मधुर अस्पताल ने उस महिला को जयपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी आज मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजन मृतक महिला को एसएमएस जयपुर से बांदीकुई मधुर अस्पताल लेकर आए, जहां परिजनों ने जमकर बवाल काटा।
बांदीकुई थाना अधिकारी प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि बवाल की सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस मधुर अस्पताल पहुंची, जहां मृतक महिला के परिजन मृतक महिला की डेड बॉडी को लेकर अस्पताल पर प्रदर्शन कर रहे थे। थाना अधिकारी ने बताया कि बांदीकुई के मधुर अस्पताल में मंगलवार मानोता गांव की निवासी महिला गुड्डी देवी को सीने में अचानक दर्द होने के कारण भर्ती करवाया गया था।
जहां प्राथमिक उपचार के ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर रेफर किया गया। जहां महिला ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। उधर मृतक गुड्डी देवी के ससुर ने बताया कि रेफर करने से पहले गुड्डी को तीन गलत इंजेक्शन लगा दिए थे, जिसके चलते वह अपना होश यही खो बैठी थी और उसके बाद जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इधर, स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन और परिजनों समझाइश के कई दौर चले, लेकिन बेनतीजा निकला। गुस्साए परिजनों ने बांदीकुई सिकंदरा मार्ग पर जाम करने की कोशिश भी की। इस दौरान तीन थानों का पुलिस जाब्ता सहित अतिरिक्त आरएसी दल मौजूद रहा। इस मौके पर बांदीकुई एसडीएम राम सिंह राजावत भी मौजूद रहे और बाद में दोनों ही पार्टियों ने राजीनामा कर अंतिम संस्कार के लिए मृतक की डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।