Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Ajmer News
›
Ajmer News: Tanker filled with chemicals caught fire on the highway, chaos ensued, driver narrowly escaped
{"_id":"66fcd1a1d6195e48420ff636","slug":"a-tanker-full-of-chemicals-caught-fire-on-the-highway-causing-chaos-the-fire-was-barely-brought-under-control-the-driver-narrowly-escaped-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2170147-2024-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: हाईवे पर शॉर्ट सर्किट के कारण केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, अफरा-तफरी मची, बाल-बाल बचा ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: हाईवे पर शॉर्ट सर्किट के कारण केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, अफरा-तफरी मची, बाल-बाल बचा ड्राइवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 02:57 PM IST
Link Copied
अजमेर के किशनगढ़ में बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे संख्या 8 के पाटन गांव के पास आज अलसुबह गुजरात से कानपुर जा रहे एक केमिकल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगीं और धुएं का गुब्बार निकलने लगा। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगना सामने आया है।
हाईवे पर अचानक टैंकर में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई और आग लगने के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे से सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया। वहीं आग सूचना पर बांदरसिंदरी थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। फायर इंचार्ज रामप्रसाद चौधरी ने बताया कि आज सवेरे आग की सूचना पर दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
जानकारी के मुताबिक गुजरात से कानपुर की ओर यह केमिकल से भरा टैंकर जा रहा था, जिसमें बाड़मेर निवासी टैंकर चालक समीर दुर्घटना में बाल-बाल बचा। टैंकर में आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थीं। फायर ब्रिगेड की दमकलों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। टैंकर में ज्वलनशील केमिकल था, जिसके चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था, उसे बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।