Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Seven day self defense training organized for girl students at Atal Bihari Vajpayee Government College Bangana
{"_id":"66fc0b1ec23990d289065181","slug":"video-seven-day-self-defense-training-organized-for-girl-students-at-atal-bihari-vajpayee-government-college-bangana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में छात्राओं के लिए सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में छात्राओं के लिए सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन।
रेड क्रॉस सोसाइटी (ऊना) के सहयोग से मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के जेंडर इक्विटी इनिशिएटिव द्वारा आयोजित महिला छात्रों के लिए सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक रोवर प्रमुख प्रोफेसर निकिता गुप्ता और सुश्री मुकेश कुमारी ने की। उन्होंने बताया कि इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए दो मास्टर ट्रेनर पुलिस विभाग से एस आइ सुरेश पाल और कुमारी नीरज कुमारी हैं। जोकि महाविद्यालय के छात्राओं को 7 दिन आत्मरक्षा से संबंधित डेमोस्ट्रेशन व मुख्य जानकारी देंगे ताकि वे जीवन के सभी उतार-चढ़ाव में अपनी रक्षा कर सकें। इस उद्घाटन समारोह में एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों को प्रमुख जीवन कौशल सीखने के लिए इन सात दिनों के दौरान सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं किंतु समाज में कुछ व्याप्त बुराइयां है , जहां पर महिलाओं के साथ हिंसा होते हैं और यह प्रशिक्षण इन छात्राओं को काफी मददगार होगा जो कि ऐसे कठिन परिस्थिती में वह अपना आत्मरक्षा स्वयं कर समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।