{"_id":"66fc0dba13d320f7f10396e3","slug":"what-is-it-witchcraft-on-the-graves-of-the-cemetery-in-rajgarh-watch-video-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2168632-2024-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: ये क्या? राजगढ़ में कब्रिस्तान की कब्रों पर जादू टोना, पुलिस मौके पर पहुंची; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: ये क्या? राजगढ़ में कब्रिस्तान की कब्रों पर जादू टोना, पुलिस मौके पर पहुंची; देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 08:44 PM IST
Link Copied
अमूमन हमने देखा है कि जादू टोना और टोटका जैसे मामले श्मशान में ही देखने और सुनने को मिलते थे, लेकिन अब इस विद्या से जुड़े हुए लोग कब्रिस्तान की कब्रों को भी नहीं छोड़ रहे है। एक ऐसा ही मामला मंगलवार को राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर से सामने आया है, जिसकी शिकायत मुस्लिम समाजजनों ने थाने में की है।
जानकारी के मुताबिक जीरापुर शहर में पीपल्दा रोड पर स्थित मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान में दफन एक कब्र के ऊपर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिंदूर, कीले नींबू, नारियल और अन्य सामग्री के माध्यम से पुतला बनाकर जादू, टोना, टोटका करने जैसा कृत्य किया गया है। जिस पर मंगलवार की सुबह मुस्लिम युवकों की नजर पड़ी तो यह घटनाक्रम तेजी से पूरे शहर में फैल गया और बाजार में तरह तरह की बाते होने लगी। वहीं मुस्लिम युवाओं ने इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है।
वहीं उक्त मामले में जीरापुर वक्फ कमेटी के सदर शहजाद का कहना है कि पीपल्दा रोड पर स्थित कब्रिस्तान में कब्र के ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिंदूर, किले, नारियल और शराब की बोतलें रखकर जादू टोना करने की कोशिश की गई है, जिसकी लिखित शिकायत हमने जीरापुर थाने में दर्ज कराई है। साथ ही शहजाद बताते है कि यह कोई पहला नहीं बल्कि तीसरा मामला है। जब कब्रिस्तान में स्थित कब्र के ऊपर जादू, टोना-टोटका करने के उद्देश्य से ऐसी हरकत की गई है। दो मर्तबा पूर्व में भी इसी तरह का घटनाक्रम दोहराया जा चुका है। वहीं पुलिस इस पूरी मामले की छानबीन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।