Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : Crowd gathered for Pitru Visarjan in Bhadohi, descendants performed Tarpan of ancestors and sought salvation
{"_id":"66fd27bc985b76d8ec0497a6","slug":"video-crowd-gathered-for-pitru-visarjan-in-bhadohi-descendants-performed-tarpan-of-ancestors-and-sought-salvation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में पितृ विसर्जन पर उमड़ी भीड़, वंशजों ने किया पितरों का तर्पण मांगा मोक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में पितृ विसर्जन पर उमड़ी भीड़, वंशजों ने किया पितरों का तर्पण मांगा मोक्ष
ज्ञानपुर में पितृ अमावस्या पर बुधवार को रामपुर और सीतामढ़ी गंगा घाट पर तर्पण करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ के चलते गंगा घाट लोगों से खचाखच भरे रहे। हाईवे से गंगा की तरफ जाने वाले मार्ग पर लोगों की भीड़ दिखी। बाइक, साइकिल और चार पहिया से लोग अपने पितरों का तर्पण करने के लिए पहुंचे। विधि पूर्वक श्राद्ध कर नमन किया।
आश्विन मास के पितृपक्ष की अमावस्या पर पितृ विसर्जन किया जाता है। अपने पूर्वजों का तर्पण करने और उनका आशीर्वाद लेने और मंगलमय जीवन की कामना को लेकर गंगा घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी। रामपुर घाट पर भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। सुबह दस बजते-बजते पूरा घाट पिंडदान करने वालों से खचाखच भर गया था। बड़ी संख्या में पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से पिंडदान कराया गया। क्षौर कर्म कराने के बाद लोगों ने अपने पितरों को तर्पण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।