सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Grand Fagotsav in Dauji Temple premises, devotees drenched in Chang Dhammal and Holi of Flowers

Dausa News: दाऊजी मंदिर प्रांगण में भव्य फागोत्सव, चंग धमाल और फूलों की होली से सराबोर हुए श्रद्धालु

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 08:35 PM IST
Dausa News: Grand Fagotsav in Dauji Temple premises, devotees drenched in Chang Dhammal and Holi of Flowers
दौसा जिले के सिकराय उपखंड मुख्यालय पर दाऊजी मंदिर प्रांगण में रविवार को विशाल फागोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मंदिर परिसर में रंग, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।
 
भजनों पर झूमे श्रद्धालु
गायक कलाकारों द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। “रंग मत डाले सांवरिया…” और “आज बीरज में होली रे रसिया…” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सरोबार नजर आए। फागोत्सव में राधा-कृष्ण बनी महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। चंग धमाल और होली के रंगों ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
फूलों और इत्र की वर्षा से दिव्य माहौल
गुलाब, गेंदा और अन्य सुगंधित फूलों की वर्षा से पूरा वातावरण एक दिव्य उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया। इत्र वर्षा ने माहौल को और अधिक सुगंधित और पवित्र बना दिया, जिससे श्रद्धालु अलौकिक अनुभव से सराबोर हो गए। फूलों की होली ने सभी को विशेष रूप से आकर्षित किया।
 
जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग
इस दौरान निरंजन देव बोहरा, राजेश गौड़ सहित जनप्रतिनिधियों ने भक्तों के साथ फूलों की होली खेली और भजन संध्या में भाव-विभोर होकर भजनों का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि फागोत्सव केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि भक्ति और आध्यात्मिकता का उत्सव है, जो परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखता है।
 
पारंपरिक चंग धमाल से हुई शुरुआत
फागोत्सव की शुरुआत पारंपरिक चंग धमाल से हुई, जहां लोक कलाकारों ने चंग, ढोलक और मंजीरे की मधुर धुनों पर प्रस्तुति दी। श्रद्धालु भक्तिमय संगीत पर झूम उठे। दाऊजी मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया, जिससे मंदिर परिसर रंगीन और आकर्षक दिखाई दिया।

पढ़ें- अनोखा कन्यादान: शहीद फौजी की बेटी की शादी में 24 जवानों ने अदा किया पिता का फर्ज, 24 वर्ष पुराना वचन अब निभाया
 
भजन-कीर्तन और झांकी बनी आकर्षण
फागोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन, रंग-गुलाल एवं फूलों की वर्षा से वातावरण भक्तिमय और रंगमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में अबीर-गुलाल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बल दाऊजी एवं राधा रानी जी की मनमोहक एवं जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण के रूप में कलाकार शिव शंकर एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत फाग एवं भजन संध्या ने समां बांध दिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे और “राधे-राधे” तथा “होली है” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
 
कार्यक्रम के आयोजक समस्त दाऊजी परिवार रहे। आयोजन के दौरान सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा प्रसादी वितरण की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ और सभी ने आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shahjahanpur: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के जापान दौरे पर कसा तंज, जानिए क्या कहा

22 Feb 2026

Hamirpur: लाइनों की मरम्मत के चलते बिजली सेवा बाधित

Mandi: शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन देव आदि ब्रह्मा ने बांधी सुरक्षा कार

22 Feb 2026

Haridwar: सुनील सेठी बने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

22 Feb 2026

जींद: युवक पर फायरिंग के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

22 Feb 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद: बदली जा रही पेयजल की पुरानी पाइपें, लोगों को हो रही पानी की किल्लत

22 Feb 2026

Srinagar: होली की बैठकों का दौर शुरू, प्रसिद्ध कवि नीरज नैथानी के आवास पर हुआ समारोह

22 Feb 2026
विज्ञापन

लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

22 Feb 2026

जींद: स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

22 Feb 2026

Dehradun: मंगला देवी इंटर कॉलेज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

22 Feb 2026

अंबेडकरनगर में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन

22 Feb 2026

Dehradun: शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में उतरे विभिन्न विभागों के कर्मचारी, बैठक में बनाई रणनीति

22 Feb 2026

बहादुरगढ़: कॉलेज में एनएसएस शिविर का तीसरा दिन, छात्रों को सिखाया गया योग

Rajiv Ranjan on Congress: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं, बोले JDU प्रवक्ता राजीव रंजन

22 Feb 2026

Rudraprayag: अलकनंदा तट पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

22 Feb 2026

Ludhiana: स्वदेशी मेले में आदिवासी तेल व कोलकाता की मूर्ति आकर्षण का केंद्र

22 Feb 2026

रायबरेली में रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, सात घायल

22 Feb 2026

Pokhri: पीएम श्री योजना के तहत छात्र हिमालय अध्ययन व एडवेंचर कैंप के लिए रवाना

22 Feb 2026

अंबेडकरनगर में एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए लगा विशेष शिविर

22 Feb 2026

गोंडा में बिसुही पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा खून से लिखा पत्र

22 Feb 2026

झज्जर: बेरी में कलश व ध्वजा यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

झज्जर: किसान की जमीन का रिकॉर्ड पीपीपी से जुड़ा, 2.47 एकड़ से अधिक जमीन वालों के कटे बीपीएल कार्ड

Srinagar: प्रोजेक्ट अमृत; संत निरंकारी मिशन की ओर से जल संरक्षण को लेकर ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान चलाया

22 Feb 2026

Dog Attack: झालावाड़ के खानपुर में श्वानों का आतंक, बच्चे पर झपट्टा मारने से मचा हड़कंप; पिता ने बचाया

22 Feb 2026

VIDEO: लखनऊ के रेसकोर्स में आर्मी कमांडर कप रेस का आयोजन किया गया

22 Feb 2026

VIDEO: सोते समय खर्राटे आते हैं तो बीपी से लेकर हार्ट अटैक तक का है खतरा

22 Feb 2026

VIDEO: एक्टर संजय दत्त के इंतजार में लगी भीड़

22 Feb 2026

VIDEO: विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन उत्तर प्रदेश का 46वां वार्षिक महाधिवेशन

22 Feb 2026

Shimla: गेयटी थियेटर के ओल्ड गॉथिक हॉल में युवतियों ने की रैम्प वॉक और दिखाया टैलेंट

22 Feb 2026

VIDEO: भारतीय तौलिक साहू राठौर महासभा की प्रांतीय बैठक का आयोजन

22 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed