{"_id":"699acdaf971ff21f65080519","slug":"congress-state-president-ajay-rai-statement-on-cm-yogi-japan-visit-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के जापान दौरे पर कसा तंज, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के जापान दौरे पर कसा तंज, जानिए क्या कहा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 03:04 PM IST
शाहजहांपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से पहले अन्य मंत्री भी विदेश में गए थे। उसके बाद भी कोई निवेश आया। वह सिटी पार्क में कांग्रेस के अध्यक्ष रजनीश गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विदेश जाने पर मंत्री करोड़ों रुपये खर्च करते हैं और निवेश नहीं आ रहा है। नए कारखाने आने के बजाय पुरानी फैक्टरी बंद हो रही हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बदायूं में अल्पसंख्यक लोगों के साथ मारपीट का मुद्दा उठाया। कहा कि आरोपियों के खिलाफ कब बुलडोजर चलेगा। अजय राय ने यूजीसी के मुद्दे पर कहा कि पहले भाजपा ने मुस्लिम और हिंदू को आपस में लड़ाया। अब हिंदू को हिंदू से लड़ाने का काम किया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास कहां हो रहा है। भाजपा का चरित्र उजागर हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।