सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   A tractor loaded with gravel was swept away in the strong current of the Balotara Luni river

Rajasthan: बालोतरा में बड़ा हादसा टला, लूणी नदी की रपट पर बहा बजरी से भरा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 06:54 PM IST
A tractor loaded with gravel was swept away in the strong current of the Balotara Luni river
मंगलवार सुबह बालोतरा जिले के चौथी फाटक के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लूणी नदी की रपट पार करते समय तेज बहाव में बह गई। हादसे के वक्त चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को नदी से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि कुछ मिनट की देरी हो जाती, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में प्रशासन के प्रति नाराज़गी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि लगातार बारिश और नदी में बढ़ते जलस्तर के बावजूद रपट को आम आवाजाही के लिए बंद नहीं किया गया। लूणी नदी के इस हिस्से में अक्सर जलभराव की स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन द्वारा न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही कोई बैरिकेडिंग की गई थी। स्थानीय निवासी योगेश सोनी ने बताया, “हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन प्रशासन कोई सबक नहीं लेता। खतरे के बावजूद रपट को खुला रखा जाता है।”

ये भी पढ़ें: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टला; जर्जर भवन से छात्र-छात्राओं में दहशत

ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग
हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जलप्लावित क्षेत्रों, विशेषकर रपटों पर समय रहते चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग लगाई जाए। साथ ही, यदि जरूरत हो तो वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों की जान जोखिम में न पड़े। इस घटना ने एक बार फिर मानसून के दौरान बालोतरा और आसपास के क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की खामियों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में समय रहते पुख्ता सुरक्षा उपाय करने चाहिए ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: ड्रोन को लेकर पहरे के दौरान सीने में मारी गोली, किशोर की हत्या से गांव में मातम

29 Jul 2025

Meerut: प्रदेश स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए मंडल टीम का हुआ ट्रायल

29 Jul 2025

बिजनौर के नजीबाबाद में पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

29 Jul 2025

Video: धरूं गांव में अजगर की दस्तक से दहशत, कुतिया को निगला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

29 Jul 2025

Agar Malwa News: मंदिर में लगता है एमपी का ये स्कूल,हर मौसम में परेशानी झेलते हैं ये बच्चे

29 Jul 2025
विज्ञापन

Meerut: आरजी पीजी कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

29 Jul 2025

हिसार: डीएसपी श्रद्धा सिंह ने छात्राओं को बताए साइबर क्राइम से बचने के तरीके

29 Jul 2025
विज्ञापन

Meerut: अवैध असलहे से फायरिंग करने वाले लुटेरे को नौचंदी पुलिस ने मुठभेड़ में किया घायल, दो गिरफ्तार

29 Jul 2025

फरीदाबाद में पानी ही पानी: बारिश से नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव, चालक रहे परेशान

29 Jul 2025

फरीदाबाद: सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, अपनी मांगों को लेकर काले झंडे के साथ प्रदर्शन

29 Jul 2025

गाजियाबाद में हुई बारिश, बरसात के दौरान वसुंधरा में सड़क पर गुजरते वाहन

29 Jul 2025

Meerut: चार बच्चों के पिता की मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत

29 Jul 2025

Una: भारी बारिश के बाद गीता मंदिर के समीप जर्जर भवन का हिस्सा ढहा

29 Jul 2025

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक शुरू

29 Jul 2025

बागपत में बड़ा हादसा टला: पूर्ति विभाग की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटता ले गया, बाल-बाल बचे कर्मचारी

29 Jul 2025

कानपुर में शिवराजपुर के मौली निवादा गांव का सामुदायिक शौचालय बेमकसद, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है लाभ

29 Jul 2025

बाराबंकी में मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

29 Jul 2025

लखनऊ में बजरंग अखाड़े में आयोजित दंगल में जीत के लिए पहलवानों ने एक-दूसरे पर लगाए दांव

29 Jul 2025

मंडी में बादल फटा: डीसी अपूर्व देवगन बोले- राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

29 Jul 2025

अयोध्या में नाग पंचमी की धूम, शेषावतार मंदिर में जलाभिषेक कर सर्प को दूध पिला रहे श्रद्धालु

29 Jul 2025

झज्जर: नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया शहर में प्रदर्शन

सोनीपत में हुई रिमझिम बारिश, तापमान में आई गिरावट

29 Jul 2025

VIDEO: स्कूल के पास शराब ठेके का विरोध, आप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

29 Jul 2025

पुराना कांगड़ा घाट के पास भूस्खलन, टनों के हिसाब से मलबा सड़क पर पहुंचा, देखें वीडियो

29 Jul 2025

Chamba: अमर उजाला फाउंडेशन ने मिलेनियम पब्लिक स्कूल सरू लगाया रक्तदान शिविर

29 Jul 2025

हिसार की ब्लू बर्ड झील में छोड़े गए पांच लाख आईएमसी मत्स्य बीज

29 Jul 2025

लखनऊ में नरही के बजरंग अखाड़े में नाग पंचमी पर आयोजित दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

29 Jul 2025

परिवहन निगम में 204 संविदा चालकों की भर्ती के लिए लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन

29 Jul 2025

Bijnor: धामपुर रेंज में वन विभाग ने रोपित कराए 16 लाख पौधें, अब पौधों की निगरानी पर दिया जा रहा जोर

29 Jul 2025

Bijnor: धामपुर नगर पालिका के पास मनभावन बैंक्विट हॉल बना तालाब, बरसात के पानी से भरा परिसर

29 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed