सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Weather: Relief from heat as weather changes in Barmer; storm and rain wreaked havoc, poles and trees uprooted

Weather Update: बाड़मेर में मौसम का मिजाज बदलने पर गर्मी से राहत; आंधी-बारिश ने बरपाया कहर, खंभे-पेड़ उखड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 11:16 AM IST
Weather: Relief from heat as weather changes in Barmer; storm and rain wreaked havoc, poles and trees uprooted
राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर में अप्रैल महीने की भीषण गर्मी के बाद में मई के पहले सप्ताह में मौसम करवट बदलता नजर आ रहा है। रविवार देर रात को बाड़मेर में अचानक शुरू हुई तेज आंधी और बारिश ने आमजन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक तेज आंधी के साथ जमकर मेघ बरसे।

थार में बदले मौसम के चलते जहां तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। वहीं, दूसरी ओर तेज अंधड़ और बारिश की वजह से पेड़-पौधे, विद्युत के पोल गिरने के अलावा कच्चे घर भी ढह गए। मौसम के इस कहर से किसान परिवार खुले आसमान तले आ गए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में आज आंधी के बवंडर की संभावना, 10 जिलों में भारी ओलावृष्टि का अलर्ट हुआ जारी
 
बाड़मेर में रविवार देर रात को अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने आमजन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर में एक से डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश के कारण सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि आंधी ने शहर से लेकर गांवों तक कहर बरपाया। तेज हवाओं के कारण विद्युत पोल और पेड़ उखड़ गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
 
वहीं, राईका छात्रावास के पास और ग्रामीण क्षेत्रों में पोल गिरने से भारी नुकसान हुआ। कई कच्चे घर भी ढह गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए और जिसके चलते ये परिवार खुले आसमान तले आ गए। किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है, क्योंकि आंधी और बारिश के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो गईं। हालांकि, आंधी और बारिश से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Weather: जालौर में चल रही तेज आंधी और धूल भरी हवाएं, कई इलाकों में बत्ती गुल; राजसमंद में सुबह से तेज बारिश
 
मौसम विभाग ने आगामी चार-पांच दिनों तक धूल भरी तेज आंधी, बिजली चमकने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसका असर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले शनिवार रात को भी तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, मुबंई से पधारी कलाकार ने दी प्रस्तुती

05 May 2025

मिर्जापुर में बैल को बचाने के लिए चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कुएं में गिरा था, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाया

05 May 2025

कुरुक्षेत्र में बारिश से सुहावना हुआ मौसम

04 May 2025

फोरेंसिक टीम ने उस्मान के घर और गैराज से जुटाए साक्ष्य

04 May 2025

MP: बांदकपुर से लौट रहे यात्रियों पर चलती ट्रेन में बेखौफ बदमाशों का हमला, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए हमलावर

04 May 2025
विज्ञापन

UP: प्रदेश में विशेष मृदा नमूना संकलन अभियान आज से, हर ग्राम पंचायत से लिए जाएंगे 100 नमूने

04 May 2025

वाराणसी के सातो महुआ में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे युवक

04 May 2025
विज्ञापन

भदोही में किन्नर समुदाय ने दिखाई आस्था, शीतला मां को चढ़ाया घंटा, पूर्वजों और गुरू को किया याद, बड़ी संख्या में हुआ जमावड़ा

04 May 2025

जौनपुर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन चिन्हित करने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों से बातचीत की

04 May 2025

जौनपुर में सपा का प्रतिनिधिमंडल मछुआरों के परिवार से मिला, कराची जेल में बंद लोगों को रिहा करने की मांग

04 May 2025

Karauli News: दर्शन के लिए कैलादेवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और जीप में टक्कर, चार घायल

04 May 2025

Sehore News: शादी समारोह में दिखा दिग्विजय सिंह का अलग अंदाज, मेहमानों संग किया डांस, वीडियो वायरल

04 May 2025

बाड़मेर में स्कॉलर्स एवार्ड: ग्रामीण क्षेत्र की आठ बेटियों को मिलेगा आठ लाख का सम्मान

04 May 2025

गुरूकुल खेड़ा में दो माह पहले कटवाए थे 50 से अधिक पेड़, पंचायत ने उसी जमीन में पेड़ लगवाने का लिया फैसला

04 May 2025

दो बच्चों के पिता ने किया सुसाइड, पैसों के लेन-देन का था मामला

04 May 2025

Rajasthan News: नागौर में भरा गया 21 करोड़ का मायरा, सोना-चांदी, पेट्रोल पंप और जमीन से लेकर सब कुछ किया भेंट

04 May 2025

Amethi: डीजे पर गाना बजाने के विवाद में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या

04 May 2025

रीवा में भाई ने ही मचाया खून खराबा: जमीन विवाद में लाठी-फरसे से हमला, महिला समेत तीन गंभीर रूप से घायल

04 May 2025

जिले के सात केंद्रों पर 1765 विद्यार्थियों ने कड़ी सुरक्षा में दी परीक्षा, 50 रहे अनुपस्थित

04 May 2025

Lucknow : पीडीए जननायक जन संवाद में बोलीं सपा नेता, बढ़ता रहेगा पीडीए का कारवां

04 May 2025

Lucknow: नीट परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने दी अपनी प्रतिक्रिया, बोले- आसान नहीं तो टफ भी नहीं था पेपर

04 May 2025

Lucknow: लोकसेवा आयोग में नीट की परीक्षा का आयोजन, परीक्षा छूटने पर लगा जाम

04 May 2025

Lucknow: आदर्श व्यापार मंडल की ओर से क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, डिप्टी सीएम ने दिलाई शपथ

04 May 2025

जींद के पांच केंद्रों पर हुआ NEET एग्जाम

04 May 2025

1920 छात्रों ने दी नीट यूजी की परीक्षा, 48 रहे गैर हाजिर, विद्यार्थी बोले आसान था पेपर

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर बोला हमला

04 May 2025

Lucknow: मुनाल उत्तर प्रदेश उत्तराखंड महोत्सव में गाने की प्रस्तुति देते कलाकार

04 May 2025

Lucknow: संगीत नाटक अकादमी में ''सीढ़ी'' नाटक की प्रस्तुति देते कलाकार

04 May 2025

Sultanpur: तेज आंधी और बारिश से जिले में बदला मौसम

04 May 2025

Lucknow: संगीत नाटक अकादमी में ''गोद भराई'' नाटक की प्रस्तुति

04 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed