सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Bloody clash over irrigation dispute, mother and daughter attacked with a shovel.

Jalore News: आहोर में जवाई चौथी पाण को लेकर खूनी संघर्ष, फावड़े से हमला; मां-बेटी सहित तीन घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 10:30 PM IST
Jalore: Bloody clash over irrigation dispute, mother and daughter attacked with a shovel.

जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र के मालपुरा सरहद इलाके में जवाई चौथी पाण की सिंचाई को लेकर उपजा विवाद बुधवार को हिंसक हो गया। दो परिवारों के बीच हुए इस संघर्ष में फावड़े से हमला किया गया, जिसमें एक विधवा महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालपुरा निवासी विधवा शांति देवी और उनकी पुत्री मंजू मीना (निवासी बिठूड़ा) खेत में सिंचाई को लेकर हुए विवाद के दौरान हमले का शिकार हो गईं। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फावड़े से हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

पढे़ं: बीकानेर में खेजड़ी बचाने की जंग, संत समाज आमरण अनशन पर; सरकार को दिया अल्टीमेटम

सूचना मिलते ही गुड़ा बालोतान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को पहले तखतगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सुमेरपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मां-बेटी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

इस हिंसक झड़प में दूसरे पक्ष से ओमाराम के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। उसे भी उपचार के लिए सुमेरपुर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तनाव बना रहा।

घटना की सूचना पर आहोर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हेड कॉन्स्टेबल रामेश्वर लाल बिश्नोई ने बताया कि जवाई चौथी पाण की सिंचाई को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें कुल तीन लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सिंचाई को लेकर बढ़ते विवादों और प्रशासनिक निगरानी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: घाटमपुर में दुष्कर्म के आरोपी का सरेराह निकाला जुलूस

04 Feb 2026

कानपुर के ग्रीन पार्क में नेट पर भिड़ीं टीमें, यूपी और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने किया जोरदार अभ्यास

04 Feb 2026

कानपुर पुलिस ऑफिस में उद्यमियों की बैठक, कमिश्नर ने सुनी औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं

04 Feb 2026

कानपुर: बिरतियान बिठूर में सफाईकर्मियों की मनमानी, बस्ती के पास खाली जमीन को बनाया मिनी कूड़ा घर

04 Feb 2026

कानपुर: लक्ष्मणपुर मंधना में गंदगी का बोलबाला, चोक नालियों ने बनाईं सड़कें नाले

04 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: मानसरोवर तालाब के सफाई की उठाई गई मांग

04 Feb 2026

फतेहाबाद में पटवारियों का धरना खत्म, काम पर लौटेंगे

04 Feb 2026
विज्ञापन

गुरुग्राम में हरियाणा युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर गुरुकमल कार्यालय का घेराव किया

04 Feb 2026

VIDEO: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे हरिद्वार

04 Feb 2026

पठानकोट में शादी समारोह से लाखों के गहने और नगदी से भरा बैग चोरी

VIDEO: दिनदहाड़े काउंटर पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया किशोर

04 Feb 2026

VIDEO: पुलिस हिरासत में गोली मारने के मामले में 22 साल बाद आया फैसला

04 Feb 2026

VIDEO: अस्सी घाट पर नगर निगम ने हटाई विवादित चौकी

04 Feb 2026

अमृतसर: किसानों को खत्म करने की साजिश कर रही केंद्र सरकार- तलवीर गिल

04 Feb 2026

पंजाब में मंत्रियों व विधायकों के घरों के बाहर धरना देंगे किसान: सरवण सिंह पंधेर

04 Feb 2026

मोगा में 180 किलो चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

अमृतसर कैंटोनमेंट थाना पुलिस ने पकड़े मोबाइल स्नैचर

04 Feb 2026

Jammu: नौशेरा दिवस पर ब्रिगेड ने किया विशेष मेडिकल शिविर का आयोजन, मरीजों को दी मुफ्त दवाइयां

04 Feb 2026

Meerut: कमला देवी सरस्वती में तीन दिवसीय वसंत मेला शुरू

04 Feb 2026

Sirmour: बिरला गांव में जांचा लोगों का स्वास्थ्य, निशुल्क दी दवाएं

04 Feb 2026

Mandi: मंडी में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण की धरातल में कवायद

04 Feb 2026

Bareilly News: पुलिस ने एक माह में बरामद किए एक करोड़ रुपये के मोबाइल फोन, लोगों को लौटाए

04 Feb 2026

अंबाला में बाड़े में घुसकर दुधारू गाय के पैर और मुंह बांधे, तड़प-तड़प कर हुई मौत

04 Feb 2026

पलवल में नशा मुक्ति टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

04 Feb 2026

अमरोहा में दिनदहाड़े महिला की हत्या, घर के पास चाकू से गोदा

04 Feb 2026

भिवानी में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने की केंद्रीय बजट की सराहना

04 Feb 2026

रेवाड़ी में छात्राओं एवं शिक्षकों को कैंसर से बचाव को लेकर किया जागरूक

04 Feb 2026

VIDEO: बीएचयू में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, यूजीसी के समर्थन में जुलूस के बाद अलर्ट

04 Feb 2026

कानपुर: शताब्दी नगर से रतनपुर जाने वाली सड़क पर भीषण गंदगी का अंबार

04 Feb 2026

कानपुर के रतनपुर में कूड़े का अंबार, सड़क पर बिखरी गंदगी से राहगीर परेशान

04 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed