Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jalore News
›
Fire broke out behind Bhinmal sub-district hospital fire brigade brought it under control in Jalore
{"_id":"698a09527c27e5efbe058139","slug":"jalore-fire-breaks-out-behind-bhinmal-sub-district-hospital-jalore-news-c-1-1-noi1335-3934435-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore : भीनमाल उप जिला अस्पताल के पीछे लगी आग, दमकल ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore : भीनमाल उप जिला अस्पताल के पीछे लगी आग, दमकल ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 10:04 PM IST
Link Copied
जालोर जिले के भीनमाल स्थित उप जिला अस्पताल में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर के पीछे रखे वेस्टेज और कबाड़ में अचानक आग लग गई। यह घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे बीसीएमओ
आग की सूचना मिलते ही मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. दिनेश जांभाणी तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ 108 एम्बुलेंस स्टाफ तथा अस्पताल का चिकित्सा और नर्सिंग स्टाफ भी घटनास्थल पर पहुंच गया। बीसीएमओ के निर्देशन में एहतियातन अस्पताल के पीछे स्थित वार्डों को तुरंत खाली कराया गया और मरीजों को सुरक्षित रूप से अस्पताल के अन्य हिस्सों में स्थानांतरित किया गया।
बीसीएमओ ने क्या बताया?
डॉ. दिनेश जांभाणी ने बताया कि रात करीब 8 बजे अस्पताल के पीछे रखे वेस्टेज में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अवगत कराया गया और अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित वार्डों को तत्काल खाली कराया गया।
8 बजकर 20 मिनट पर पहुंची दमकल
जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते उठाए गए कदमों के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि अस्पताल परिसर के पीछे पड़ा वेस्टेज और कबाड़ पूरी तरह जलकर राख हो गया।
'मामले की जांच की जा रही'
बीसीएमओ डॉ. दिनेश जांभाणी ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी मरीज सुरक्षित हैं। घटना के दौरान कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी रही, लेकिन चिकित्सा कर्मियों, एम्बुलेंस स्टाफ और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।