{"_id":"69b384f25be1b69c5d088645","slug":"jalore-youth-sets-neighbors-crops-on-fire-in-sanchore-camper-also-torched-jalore-news-c-1-1-noi1335-4044042-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore News: सांचौर में आगजनी की सनसनीखेज घटना, युवक ने गेहूं की फसल और बोलेरो कैंपर को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: सांचौर में आगजनी की सनसनीखेज घटना, युवक ने गेहूं की फसल और बोलेरो कैंपर को लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 09:41 AM IST
Link Copied
जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में आगजनी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले अपने पड़ोसी की गेहूं की फसल में आग लगा दी। इसके बाद आग बुझाने के लिए रुकी एक बोलेरो कैंपर को भी आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पड़ोसी की गेहूं की फसल में लगाई आग
जानकारी के अनुसार सांचौर उपखंड के चितलवाना क्षेत्र के खांभराई गांव में यह घटना हुई। गांव के ही युवक पदमाराम ने अपने पड़ोसी मेघाराम की इकट्ठा कर रखी गेहूं की फसल में आग लगा दी। आग लगने के बाद खेत में तेज धुआं और लपटें उठने लगीं। यह देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे।
आग बुझाने के दौरान बोलेरो कैंपर को भी किया आग के हवाले
इसी दौरान पीथाबेरी निवासी मूलाराम सुथार अपने साथियों के साथ बोलेरो कैंपर से वहां से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे खांभराई गांव से फसल कटाई के लिए मजदूर लेने जा रहे थे। रास्ते में खेत में आग लगी देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद करने लगे।
लेकिन इसी बीच आरोपी पदमाराम ने अचानक बोलेरो कैंपर में भी आग लगा दी। देखते ही देखते गाड़ी से तेज लपटें उठने लगीं और वाहन जलने लगा। घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी पदमाराम को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरवाणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
सरवाणा थाना प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि खांभराई गांव में गेहूं की फसल और बोलेरो कैंपर में आग लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने गांव के ही युवक पदमाराम को पकड़ लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बोलेरो कैंपर में सवार लोगों ने उसे गाली दी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने गाड़ी में भी आग लगा दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।