बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Former Chief Minister Ashok Gehlot arrives in Jalore; targets the BJP government.

जालौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पुखराज पाराशर के निवास पर जताई शोक संवेदना, भाजपा पर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 09:02 PM IST
Jalore: Former Chief Minister Ashok Gehlot arrives in Jalore; targets the BJP government.
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को जालौर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार, पंचायत चुनाव, कानून व्यवस्था, लोकतंत्र और कई जनहित मुद्दों पर सरकार को घेरा।

शोक संवेदना के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को जालौर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे और पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। बाद में वे कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री की चौपाल पर उठाए सवाल
इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री की चौपाल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि असली चौपाल का मतलब गांव के आम लोगों की समस्याएं सुनना और मौके पर समाधान करना होता है, लेकिन वर्तमान में केवल चुनिंदा लोगों को बुलाकर औपचारिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री वास्तव में गांवों की समस्याएं सुनें तो प्रदेश का भला हो सकता है।

'भाजपा को हार का डर, इसलिए टाले जा रहे चुनाव'
निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर गहलोत ने कहा कि संविधान के तहत समय पर चुनाव करवाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान सरकार जानबूझकर चुनाव टाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को पंचायत और निकाय चुनावों में हार का डर सता रहा है, इसलिए अदालतों के निर्देशों के बावजूद चुनाव नहीं कराए जा रहे। उन्होंने कहा कि संविधान की अवहेलना लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।

कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला
प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हत्या, बलात्कार और अन्य गंभीर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं और विरोध प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील
अशोक गहलोत ने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि देश के सामने गंभीर चुनौतियां हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए युवाओं को राजनीतिक विचारधारा समझकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि यदि लोकतंत्र कमजोर हुआ तो आने वाली पीढ़ियां इसका खामियाजा भुगतेंगी।

प्रसूता मौतों पर जवाबदेही तय करने की मांग
स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने सरकारी अस्पतालों में हाल ही में हुई घटनाओं और प्रसूताओं की मौतों को बेहद गंभीर बताते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते गंभीरता से काम नहीं करेगी तो जनता का भरोसा व्यवस्था से उठ जाएगा। अंत में गहलोत ने कहा कि वह जहां भी रहेंगे, राजस्थान की जनता की सेवा करना उनका कर्तव्य और धर्म है।

विधान परिषद गठन का मुद्दा फिर उठाया
मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत ने राजस्थान में विधान परिषद बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में राजस्थान में विधान परिषद गठन का प्रस्ताव आगे बढ़ाया था, लेकिन बाद में यह प्रक्रिया दिल्ली स्तर पर अटक गई। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव को दोबारा आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।

गहलोत ने कहा कि यदि राजस्थान में विधान परिषद बनती है तो इसमें प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, साहित्यकार, पत्रकार, बुद्धिजीवी और समाज के विभिन्न अनुभवी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। कई बार सरकारों के सामने ऐसी स्थिति आती है जब सभी विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करना संभव नहीं होता, ऐसे में विधान परिषद के माध्यम से योग्य और अनुभवी लोगों को प्रशासन में शामिल कर बेहतर शासन व्यवस्था बनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान एटीएस की बड़ी कार्रवाई: जयपुर से एक महिला गिरफ्तार,जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संदेह

'पद नहीं, जनता की सेवा ही लक्ष्य'
उन्होंने कहा कि कई बार फैसले लेने में गलतियां हो जाती हैं, लेकिन सरकार की नीयत पारदर्शी होनी चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि वह जहां भी रहेंगे, चाहे दिल्ली, जयपुर, जोधपुर या जालौर, राजस्थान की जनता की सेवा करना उनका कर्तव्य रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जीवन में सब कुछ दिया है और अब वे बिना किसी पद की इच्छा के केवल जनता और संगठन के हित में काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी परिसर का निरीक्षण

22 Jun 2026

लखनऊ के पुरनिया में कोचिंग सेंटर मे लगी भीषण आग, कई बच्चे झुलसे

22 Jun 2026

मोगा के गांव कामालके में फायरिंग केस में महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Chamba: नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित नेतृत्व ने संभाली कमान, भुवनेश्वरी गुलाटी अध्यक्ष और जितेंद्र सूर्या उपाध्यक्ष बने

22 Jun 2026

VIDEO: तहसील परिसर में फरियादी से मारपीट! लेखपाल पर लात-घूंसों से पीटने और वसूली के आरोप

22 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा को मिली 4 करोड़ की सौगात, चार मंदिरों के सौंदर्यीकरण का हुआ शिलान्यास

22 Jun 2026

VIDEO: सवा बीघा जमीन के लिए खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या; आधा दर्जन घायल

22 Jun 2026
विज्ञापन

लुधियाना में शिवसेना नेता पर निहंगों का अटैक

22 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा: 9वें दिन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल जारी, जिम्स के डायरेक्टर से खास बातचीत

22 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा: 50 लाख के 100 चोरी के मोबाइल बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार

22 Jun 2026

Noida: नोएडा प्राधिकरण पर सैकड़ों करोड़ की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीण बोले- सुनवाई नहीं

22 Jun 2026

फरीदाबाद: नाले की सफाई करने गई जेसीबी गिरी, नगर निगम की लापरवाही आई सामने

22 Jun 2026

नोएडा ईएसआईसी अस्पताल में हंगामा: मरीज रेफर न करने पर सफाई कर्मचारी लामबंद, कूड़ा कलेक्शन रोकने की चेतावनी

22 Jun 2026

वाहन चालान के विरोध में सफाईकर्मियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, लगाए गंभीर आरोप

22 Jun 2026

Solan: अर्की में नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

22 Jun 2026

तेन्दुअहिया प्रकरण को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

22 Jun 2026

Video: कुल्लू में मिड डे मील वर्करों की हड़ताल, मांगों को लेकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

22 Jun 2026

पीएमएस चुनाव में डॉक्टरों ने डाले वोट, शाम तक चलेगी मतदान प्रक्रिया

22 Jun 2026

पठानकोट में एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की हड़ताल

मोगा पुलिस ने अवैध पिस्तौल और 4 कारतूस सहित एक को किया गिरफ्तार

करंट लगने से सिपाही की मौत, महकमे में शोक की लहर

22 Jun 2026

Kullu: उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर बोले- पंचायत समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया अपनाई

22 Jun 2026

Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा की कानून व्यवस्था पर क्या-क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा? | Haryana

22 Jun 2026

लुधियाना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. सरदारा सिंह जोहल से मिले नितिन नबीन | Nitin Nabin

22 Jun 2026

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम

22 Jun 2026

जेसीबी-बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

22 Jun 2026

CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन का तीसरा दिन, बीकेयू चारुनी गुट ने दिया समर्थन

22 Jun 2026

Faridabad: नेशनल किक बॉक्सिंग में फरीदाबाद की सौम्या भारद्वाज का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 5 स्वर्ण पदक जीते

22 Jun 2026

मिस इंटरनेशनल रनवे विनर बन गांव लौटी आरती का हुआ भव्य स्वागत

22 Jun 2026

Kangra: नौरा-थुरल कॉलेजों में साइंस संकाय बंद करने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, धीरा में रैली

22 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed