सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   A mad bull attacked the former councillor seven times in one and a half minutes, several fractures in the ribs

Jhunjhunu: चिड़ावा में रेबीज संक्रमित सांड ने पूर्व पार्षद समेत चार लोगों पर किया हमला; कुछ घंटे बाद तोड़ा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिड़ावा Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 03 Aug 2025 08:30 AM IST
A mad bull attacked the former councillor seven times in one and a half minutes, several fractures in the ribs

चिड़ावा कस्बे में शनिवार शाम रेबीज से संक्रमित सांड का कहर देखने को मिला। सांड ने पूर्व पार्षद अशोक पुजारी समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बाद में तड़पते हुए उसी सांड की भी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांधी चौक क्षेत्र में सबसे पहले यह बेसहारा सांड अचानक आक्रामक हो गया। उसने घर के बाहर खड़े युवा व्यवसायी राजेश डालमिया पर हमला किया। राजेश ने हमले की आशंका भांपते हुए खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन सड़क पर गिरने से उन्हें चोटें आ गईं। वहीं पास खड़े उनके मित्र अरुण भीमराजका को भी सांड ने निशाना बनाया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

इसके बाद सांड पुजारी कॉलोनी पहुंचा, जहां 65 वर्षीय पूर्व पार्षद अशोक पुजारी स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। सांड ने अचानक उन पर हमला कर स्कूटी से गिरा दिया और करीब डेढ़ मिनट तक लगातार सात बार उन पर हमला किया। इस दौरान उनके परिजन चंद्रप्रकाश पुजारी ने उन्हें बचाने की कोशिश की और पड़ोसी दीपक जोगाई की मदद से डंडे से सांड को भगाने का प्रयास किया। लेकिन सांड ने चंद्रप्रकाश पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हमले में अशोक पुजारी की पसलियों में गंभीर चोटें आईं जबकि चंद्रप्रकाश पुजारी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद चिड़ावा से रेफर कर दिया गया।

पढ़ें: दो साल से फरार बाइक चोर गिरफ्तार, एनईबी थाना पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही गौ रक्षक मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सांड को रस्सी से बांधा गया, लेकिन उसने रस्सी तोड़ दी। आखिरकार देर रात उसे दोबारा काबू में लिया गया, मगर कुछ देर बाद ही सांड ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। गौ रक्षकों के अनुसार, सांड संभवतः रेबीज से संक्रमित था, जिसके कारण वह अचानक हिंसक हो गया। CCTV फुटेज में कैद यह घटना क्षेत्र में दहशत और चिंता का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द ही बेसहारा पशुओं की समस्या पर ध्यान देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हिंदू युवक ने मंगाकर पढ़ी कुरान और बन गया मुस्तफा खान

02 Aug 2025

नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, चाकू मारने का आरोप

02 Aug 2025

गड्ढे में जलभराव को लेकर अनोखे तरीके से किया विरोध प्रदर्शन

02 Aug 2025

आनंदम पर्व का आयोजन, नृत्य नाटिका से दर्शाया पर्वों का महत्व

02 Aug 2025

अलीगढ़ की जवां पुलिस ने गांव भोजपुर गढ़िया में 22 दिन के नवजात का शव कब्र खोदकर निकाला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

02 Aug 2025
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी मिनी लोडर, चालक घायल

02 Aug 2025

Sawan 2025: भीलवाड़ा में पहली बार निकलेगी 100 फीट की भव्य मनोकामना कांवड़ यात्रा, पूर्वांचल से है विशेष संबंध

02 Aug 2025
विज्ञापन

अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर इंडिया वन एटीएम कक्ष का ताला तोड़कर छह बैटरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

02 Aug 2025

साॅफ्टवेयर अपडेट होने से मुख्य डाकखाने में काम ठप, लोगों को उठानी पड़ी दिक्कतें

02 Aug 2025

थम नहीं रहा गंगा नदी का जलस्तर, कटरी के कई इलाकों में पानी पहुंचा

02 Aug 2025

फैशन शो व मेकअप शो का आयोजन, प्रदेश भर से आईं मॉडल ने लिया हिस्सा

02 Aug 2025

हरियाली तीज व सावन उत्सव मनाया गया, सावन गीतों पर झूमीं महिलाएं

02 Aug 2025

54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता बास्केटबॉल बालिका वर्ग में खेले गए क्वार्टर और सेमीफाइनल मैच

02 Aug 2025

दो दिवसीय सीआईएससीई रीजनल योग टूर्नामेंट शुरू, योग मुद्राओं से किया मंत्रमुग्ध

02 Aug 2025

सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे डीयू के कॉलेज, शिक्षकों के लिए 40 घंटे प्रति सप्ताह कार्य अवधि होगी लागू

02 Aug 2025

नगर निगम के कर्मचारियों ने शुरू की अलीगढ़ के क्वार्सी बाईपास बंबा की सफाई

02 Aug 2025

Rajsamand News: राजसमंद में जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 25 जनों को दबोचा, ₹1.12 लाख से अधिक की नकदी जब्त

02 Aug 2025

लखनऊ में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विधि विवि में सिंगर हर्षदीप कौर के लाइव कंसर्ट में झूमे लोग

02 Aug 2025

लखनऊ में कुकरैल नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया किशोर, SDRF कर रही तलाश

02 Aug 2025

Barmer News: डीएफएमटी की गवर्निंग काउंसिल की बैठक संपन्न, 109 करोड़ रुपये के प्रस्तावित कार्यों पर हुआ मंथन

02 Aug 2025

Weather Update: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी, यहां गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

02 Aug 2025

VIDEO: अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन, इस स्टेशन से दिखाई जाएगी हरी झंडी

02 Aug 2025

Dindori News: चकरार नदी में उफान से बिगड़े हालात, कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा

02 Aug 2025

Barmer: कलेक्टर पर MP उम्मेदाराम का बड़ा हमला; भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा उल्लंघन और...  लगाए गंभीर आरोप

02 Aug 2025

आईआईटी से सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता कामरेड आरके तिवारी का निधन, बेटियों ने दिया कंधा

02 Aug 2025

Shamli : मामौर के जंगल में हरियाणा के युवक को गोली मारी,गंभीर

02 Aug 2025

Meerut: समाधान दिवस में पहुंचे 96 फरियादी, DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

02 Aug 2025

Meerut: फ्रेंडशिप डे पर कैविट्स लेडीज क्लब ने बांटी मुस्कानें, तंबोला और संवाद से सजी शाम

02 Aug 2025

हरियाली तीज उत्सव पर हरा परिधान पहन महिलाओं ने मचाया धमाल

02 Aug 2025

Meerut: जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, धर्मांतरण व गौकशी पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग

02 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed