Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jhunjhunu News
›
Rajasthan : Major Action in Ex-Serviceman Murder Case, Bulldozer at Accused’s House, Killer Caught in Jaipur
{"_id":"69ca8b4c8b5246f74009027f","slug":"bulldozers-run-on-the-hideout-of-the-killer-of-a-retired-soldier-the-accused-is-in-custody-at-jaipur-railway-station-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1438-4108089-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: फौजी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर चला बुलडोजर, जयपुर से पकड़ा गया हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: फौजी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर चला बुलडोजर, जयपुर से पकड़ा गया हत्यारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 09:05 PM IST
जिले के बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अकरम के ठिकाने पर बुलडोजर चला दिया। वहीं आरोपी को जयपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि रविवार रात उदयवीर सिंह गांव की एक दुकान पर बैठे थे। इस दौरान गांव के ही रहने वाले अकरम से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल उदयवीर सिंह को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी। साथ ही आरोपी के अवैध अतिक्रमण को हटाने की भी मांग की गई।
इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इसी बीच आरोपी अकरम को जयपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी और अतिक्रमण हटाने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।