Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jhunjhunu News
›
Jhunjhunu After Wife’s Death Husband Ended His Life on the Way Wrote on Instagram Can’t Live Without You
{"_id":"69d1148214c5d969e4011987","slug":"after-the-wifes-suicide-the-husband-also-took-his-own-life-writing-on-instagram-i-cant-live-without-you-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1438-4125928-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: पहले पत्नी की मौत हुई, फिर पति ने रास्ते में दी जान; इंस्टाग्राम पर लिखा- तेरे बिना नहीं रह सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: पहले पत्नी की मौत हुई, फिर पति ने रास्ते में दी जान; इंस्टाग्राम पर लिखा- तेरे बिना नहीं रह सकता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 08:09 PM IST
Link Copied
झुंझुनूं जिले के सुल्ताना थाना क्षेत्र के पदमपुरा गांव से एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। जहां पत्नी की आत्महत्या से आहत पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और दो दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह पति सचिन दूधवाल और पत्नी भारती के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद 25 वर्षीय सचिन काम के सिलसिले में जयपुर के लिए निकल गया। उसके जाने के कुछ ही देर बाद 23 वर्षीय भारती ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह करीब 10 बजे भारती के भाई और चाचा गांव पहुंचे तो कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर भारती फंदे पर लटकी दिखी। दरवाज़ा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इंस्टाग्राम पर लिखा- पत्नी के बिना नहीं रह सकता
सचिन को जब पत्नी की मौत की खबर मिली तो वह टूट गया। जाने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह अपनी पत्नी के बिना नहीं रह सकता और उसके पास आ रहा है। इसके बाद उसने नवलगढ़ के दुर्जनपुरा इलाके में ट्रेन के सामने जाकर अपनी जान दे दी।सचिन और भारती की शादी साल 2024 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें थीं। सचिन मजदूरी करता था और अधिकतर जयपुर में रहता था। दो दिन पहले ही वह गांव आया था और दोनों ने अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था। भारती चाहती थी कि वह अपनी बीमार मां के पास पीहर जाए और सचिन भी साथ चले लेकिन किसी वजह से यह नहीं हो सका।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
दोनों परिवारों के बयान अलग-अलग हैं। सचिन के पिता सुभाष का कहना है कि भारती ही हमेशा झगड़ा करती थी। जबकि भारती के पिता ओमप्रकाश का आरोप है कि ससुराल वाले उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनकी बेटी रेस में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी है और वह खुद इस तरह का कोई कदम नहीं उठा सकती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।