{"_id":"69d0ce4ff4b672e5f60084ad","slug":"video-bharaica-ma-bharata-napal-sama-para-esaesab-ka-kararavaii-175-pata-kalda-daraka-oura-pakaapa-jabta-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 175 पेटी कोल्ड ड्रिंक और पिकअप जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 175 पेटी कोल्ड ड्रिंक और पिकअप जब्त
यूपी में बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में एसएसबी ने कार्रवाई की है। उन्होंने बिना वैध दस्तावेज के नेपाल ले जाई जा रही कोल्डड्रिंक से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। 02 अप्रैल को एसएसबी की टीम रुपईडीहा स्थित व्यापार एवं पारगमन मार्ग स्थित जांच चौकी पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान महिंद्रा बोलेरो को बैरिकेड की ओर आते देखा गया।
ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे रुकने का संकेत दिया। इस पर चालक वाहन को तेज गति से बैरिकेड पार कर ले गया। जवानों ने वाहन को लगभग 50 मीटर आगे रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक रामबक्स पुत्र चंगू ने बताया कि वाहन में कोल्ड ड्रिंक लदी हुई है। यह पिंटू प्रधान की बताई गई। जांच के दौरान चालक नेपाल ले जाने के लिए आवश्यक कस्टम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
वाहन से 175 पेटी माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई है। इसमें प्रत्येक पेटी में 9 बोतलें थीं। इस प्रकार कुल 1575 बोतलें (प्रत्येक 2.25 लीटर) पाई गईं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एसएसबी ने वाहन सहित पूरी खेप को जब्त करके कस्टम कार्यालय रुपईडीहा को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सौंप दिया है। पिंटू प्रधान ने बताया कि ड्राइवर रास्ता भूल गया था। इस कारण वह सीमा की ओर चला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।